सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Kanpur Hostel XI Emerges Victorious; Mainpuri Runner-up

Ayodhya News: कानपुर हॉस्टल एकादश बना विजेता, मैनपुरी उपविजेता

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 28 Mar 2026 09:24 PM IST
विज्ञापन
Kanpur Hostel XI Emerges Victorious; Mainpuri Runner-up
डाभासेमर स्टेडियम में खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते अतिथि।
विज्ञापन
अयोध्या। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशन में 24 से 28 मार्च तक आयोजित ओपन स्टेट आमंत्रण पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में कानपुर हॉस्टल एकादश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैनपुरी एकादश को 19 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया।
Trending Videos

फाइनल मैच में कानपुर हॉस्टल एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाए। टीम की ओर से यथार्थ ने नाबाद 51 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मैनपुरी हॉस्टल एकादश की टीम 124 रनों पर सिमट गई और उसे 19 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में कानपुर हॉस्टल एकादश ने अयोध्या एकादश को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अयोध्या ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 74 रन बनाए थे, जिसके जवाब में कानपुर की टीम ने मात्र 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में जिला ओलंपिक संघ के सचिव परमेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed