फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Mural wall to enhance the appeal of Deepotsav

Ayodhya News: म्यूरल वॉल से दीपोत्सव का बढ़ेगा आकर्षण

Fri, 23 Oct 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 23 Oct 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Mural wall to enhance the appeal of Deepotsav
दीवार पर सजावट देखते अ​धिकारी।
अयोध्या। पांच से आठ नवंबर तक प्रस्तावित दीपोत्सव में राम की पैड़ी का बदला हुआ स्वरूप आकर्षण का केंद्र बनेगा। यहां म्यूरल वॉल, छह छतरियां, प्लांटेशन और स्टेडियम की तर्ज पर बनी सीढ़ियां आयोजन की भव्यता बढ़ाएंगी।
विज्ञापन

दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर और प्रोजेक्ट टीम के साथ राम की पैड़ी का निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर में चल रहे शेष कार्य दो से तीन दिन में पूरा कराने के निर्देश दिए। साथ ही सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा।
विज्ञापन

राम की पैड़ी पर तैयार हो रही म्यूरल वॉल इस बार दीपोत्सव का प्रमुख आकर्षण होगी। इसमें दीपक की आकृति उकेरी गई है। बीच-बीच में दीप प्रज्ज्वलित करने के लिए स्थान भी बनाए गए हैं। इसके अलावा छह छतरियां, हरियाली बढ़ाने के लिए प्लांटेशन और स्टेडियम की तर्ज पर सीढ़ियों का निर्माण कराया गया है। निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने सरयू घाट, रामकथा पार्क और हेलीपैड का भी जायजा लिया। डीएम ने कहा कि दीपोत्सव के मद्देनजर विभिन्न स्थलों पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख पथों की भी हो रही साज-सज्जा
अयोध्या। दीपोत्सव के लिए रामनगरी के प्रमुख मार्गों के सुंदरीकरण का काम भी तेज हो गया है। लोक निर्माण विभाग का प्रांतीय खंड धर्मपथ, रामपथ और महोबरा मार्ग के डिवाइडरों व रेलिंग की साज-सज्जा करा रहा है। विभाग के सहायक अभियंता शशांक पांडेय ने बताया कि मार्गों को रामनगरी की धार्मिक महत्ता और सांस्कृतिक पहचान के अनुरूप सजाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed