{"_id":"6aa3f823f5ef274aed047006","slug":"on-very-day-father-breathed-his-last-in-ayodhya-first-cries-of-newborn-son-echoed-through-house-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: डेंगू से पिता की अंतिम सांस और बेटे के जन्म की पहली किलकारी, एक ही दिन हुआ ऐसा संयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: डेंगू से पिता की अंतिम सांस और बेटे के जन्म की पहली किलकारी, एक ही दिन हुआ ऐसा संयोग
Fri, 11 Sep 2026 06:16 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: Bhupendra Singh
Updated Fri, 11 Sep 2026 06:16 PM IST
सार
डेंगू से पिता ने जिस दिन अंतिम सांस ली। उसी दिन घर में बेटे के जन्म की पहली किलकारी गूंजी। आगागंज बाजार के परिवार में एक ही दिन खुशी और गम ने दस्तक दी। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मनीष कसौधन की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या के तारुन क्षेत्र में आगागंज बाजार के युवा व्यवसायी मनीष कसौधन का बृहस्पतिवार को डेंगू से निधन हो गया। उसी दिन उनके घर में पुत्र का जन्म हुआ। इससे परिवार में शोक और खुशी का अजब संयोग देखने को मिला।
विज्ञापन
बताया गया कि मनीष कसौधन सूरत में रहते थे। आगागंज बाजार स्थित श्रीराम जानकी मंदिर के उपाध्यक्ष भी थे। करीब एक सप्ताह पहले उन्हें तेज बुखार आया था। सूरत के एक निजी अस्पताल में जांच के बाद डेंगू की पुष्टि हुई। बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
शुक्रवार को सूरत में ही गमगीन माहौल में मनीष का अंतिम संस्कार किया गया। उनको पहले से दो बेटियां जया (10) और जान्हवी (08) हैं। जिस दिन पिता ने अंतिम सांस ली, उसी दिन उनके घर पुत्र का जन्म हुआ। घर में एक तरफ मौत का मातम पसरा है, तो दूसरी तरफ नवजात के आने की चर्चा है।
विज्ञापन