सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   One thousand teachers from Ayodhya will gather in Delhi on the 4th

Ayodhya News: चार को दिल्ली में इकट्ठा होंगे अयोध्या से एक हजार शिक्षक

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 28 Mar 2026 08:55 PM IST
विज्ञापन
One thousand teachers from Ayodhya will gather in Delhi on the 4th
विज्ञापन
अयोध्या। टीईटी अनिवार्यता के विरोध में चार अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में एक हजार से अधिक शिक्षक रैली इकट्ठा होंगे। रैली की तैयारियों को लेकर सहकारी बैंक सभागार में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ-अयोध्या की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
Trending Videos

बैठक में प्रांतीय पर्यवेक्षक एवं मांडलिक मंत्री दिलीप पांडेय ने कहा कि टीईटी अनिवार्यता का कानून शिक्षकों के लिए अन्यायपूर्ण है और सरकार को यह काला कानून वापस लेना ही होगा। उन्होंने ब्लॉकवार एक-एक बस से शिक्षकों को दिल्ली ले जाने की तैयारियों की समीक्षा भी की। बैठक की अध्यक्षता करते जिलाध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी ने कहा कि जिले से एक हजार से अधिक शिक्षक दिल्ली रैली में शामिल होंगे और इसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। जिला मंत्री चक्रवर्ती सिंह ने कहा कि पूरे देश में लगभग 20 लाख और उत्तर प्रदेश में लगभग दो लाख शिक्षकों का भविष्य इस कानून से प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव ने किया। बैठक में सभी ब्लॉकों के अध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष, ब्लॉक संघर्ष समिति के पदाधिकारी, तहसील प्रभारी और जिला कार्यसमिति के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed