फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Order to register a case of attempted murder.

Ayodhya News: हत्या के प्रयास के मामले में रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश

Tue, 01 Sep 2026 11:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Order to register a case of attempted murder.
अयोध्या। मुकदमे की पैरवी के लिए आ रहे रमेश पाठक की बाइक में कार से टक्कर मारकर हत्या के प्रयास के मामले में अदालत ने रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है। अपर सिविल जज (जूडि.) एफटीसी निवेदिता सिंह ने थाना रौनाही पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर 14 सितंबर तक अनुपालन आख्या अदालत में दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

अदालत में प्रस्तुत प्रार्थना पत्र के अनुसार, 23 मई 2026 को रमेश पाठक अपने साथी अखिलेश तिवारी के साथ बाइक से ढेंमवा से अयोध्या आ रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रमेश पाठक को गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश हो गए। अखिलेश तिवारी उन्हें जिला अस्पताल अयोध्या लेकर पहुंचे। प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि लालाराम ने दो-तीन अज्ञात लोगों के साथ मिलकर कार से बाइक में टक्कर मारकर रमेश पाठक की हत्या का प्रयास किया। मामले में पुलिस को एफआईआर दर्ज कर जांच करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed