सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Postwoman disappears with lakhs of rupees; departmental inquiry initiated

Ayodhya News: लाखों रुपये लेकर गायब हुई पोस्टमैन, विभागीय जांच शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 17 Jun 2026 09:56 PM IST
विज्ञापन
Postwoman disappears with lakhs of rupees; departmental inquiry initiated
विज्ञापन
बीकापुर। भीतरगांव उपडाकघर की महिला पोस्टमैन रीतू पर लाखों रुपये लेकर भाग जाने का आरोप लगा है। कई खाताधारकों ने आरडी, बचत और सुकन्या समृद्धि खातों में जमा कराने के नाम पर यह रकम दी थी। पीड़ितों ने मंगलवार को मोतीगंज चौकी में शिकायत दर्ज कराई है।

ग्रामीणों के अनुसार, रीतू अप्रैल में अयोध्या दर्शन का बहाना बनाकर छुट्टी पर गई थीं। उसने पांच दिन में लौटने की बात कही थी, लेकिन तब से उसका कोई पता नहीं है। आरोप है कि उसने रहनुमा खातून से सात हजार रुपये लिए। जहांआरा से 16,500 रुपये और उदयभान सिंह से 50 हजार रुपये। इसी तरह देवी प्रसाद से 55 हजार रुपये, हरिकेश सिंह से पांच हजार रुपये और अंशिका से 11 हजार रुपये भी लिए हैं। सत्यम सिंह से 1,900 रुपये सहित कई अन्य लोगों से भी रकम ली गई। यह रकम खातों में जमा नहीं की गई। पीड़ित खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं और अपने पैसों को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा के भिवानी की रहने वाली है नीतूपोस्टमैन रीतू हरियाणा के भिवानी की निवासी है। वह यहां किराये पर रहकर नौकरी कर रही थी। चौरे बाजार उपडाकघर के वरिष्ठ सहायक गंगाबक्स ने बताया कि रीतू के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि वह अपने घर भी नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed