{"_id":"6a32ca0965cb6c9a6b04b3fb","slug":"reward-of-15000-announced-for-the-arrest-of-rape-accused-preacher-pawan-dev-maharaj-ayodhya-news-c-13-1-lko1121-1788308-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: दुष्कर्म के आरोपी कथावाचक पवन देव महाराज पर 15 हजार रुपये का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: दुष्कर्म के आरोपी कथावाचक पवन देव महाराज पर 15 हजार रुपये का इनाम
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 17 Jun 2026 09:53 PM IST
विज्ञापन
पवन देव महाराज।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बीकापुर। कोतवाली पुलिस ने गंभीर आपराधिक मामले में फरार चल रहे कथावाचक पवन देव महाराज पर शिकंजा कस दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उन पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। यह इनाम उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए रखा गया है।
सिवान, बिहार की एक महिला ने पवन देव महाराज पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि कथावाचक ने शादी का झांसा देकर उससे अवैध संबंध बनाए। उसने लाखों रुपये के जेवर भी हड़प लिए। महिला ने आरोप लगाया कि कथावाचन के दौरान नजदीकी बनाकर उसे अयोध्या बुलाया गया। वहां नाका हनुमानगढ़ी स्थित हनुमान मंदिर में फर्जी शादी रचाई गई। कथावाचक और उनके पिता रमाकांत शास्त्री पर मारपीट व धमकी देने का भी आरोप है।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पवन देव महाराज और उनके पिता के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 69, 115(2) और 351(3) के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित महिला का मजिस्ट्रेट बयान और मेडिकल परीक्षण हो चुका है। घटना के बाद से दोनों आरोपी अपने मलेथू कनक स्थित आवास से फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र पांडेय ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखने की बात कही है।