{"_id":"6a32cb73246386c24e042205","slug":"sohawal-iti-receives-modern-facilities-worth-382-crore-ayodhya-news-c-97-1-ayo1034-152002-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: सोहावल आईटीआई को 3.82 करोड़ रुपये से मिली आधुनिक सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: सोहावल आईटीआई को 3.82 करोड़ रुपये से मिली आधुनिक सुविधाएं
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 17 Jun 2026 09:59 PM IST
विज्ञापन
सोहावल स्थित आईटीआई का निर्माणाधीन भवन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अयोध्या। सोहावल स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में 3.82 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक कार्यशाला और प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। इस परियोजना से युवाओं को अत्याधुनिक प्रशिक्षण मिल सकेगा।
परियोजना के तहत संस्थान में आधुनिक कार्यशाला और प्रशिक्षण केंद्र सहित अन्य सुविधाओं का निर्माण किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड को इस कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सहायक अभियंता संजय सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य लगभग पूर्णता की ओर है। वर्तमान में भवन में पेंटिंग और फिनिशिंग जैसे अंतिम चरण के कार्य तेजी से चल रहे हैं। यह परियोजना टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड के सहयोग से विकसित की जा रही है। कंपनी अत्याधुनिक मशीनों की स्थापना, संचालन, रखरखाव और युवाओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए जिम्मेदार होगी। संस्थान में अब युवा विभिन्न ट्रेड्स में उच्च गुणवत्ता वाला प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। इससे उन्हें बेहतर रोजगार के अवसर मिलेंगे।