सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Thana Diwas Remains a Mere Formality; Officials Fail to Arrive on Time

Ayodhya News: औपचरिक रहा थाना दिवस, समय पर नहीं पहुंचे जिम्मेदार

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 28 Mar 2026 08:51 PM IST
विज्ञापन
Thana Diwas Remains a Mere Formality; Officials Fail to Arrive on Time
इनायतनगर में ​शिकायत सुनते नायब तहसीलदार।
विज्ञापन
अयोध्या। थाना समाधान दिवस महज औपचारिक रह गया है। जिम्मेदार खुद समय पर नहीं पहुंच रहे हैं। शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम में मिल्कीपुर सर्किल के तीन थानों में 24 शिकायतों में महज तीन तो बीकापुर में 10 में तीन, सोहवाल थाने में 14 फरियादियों में सिंर्फ दो को समाधान मिला है।
Trending Videos

मिल्कीपुर प्रतिनिधि के मुताबिक, सर्किल के इनायतनगर, खंडासा और कुमारगंज में 24 शिकायतें प्राप्त हुईं, मौके पर केवल तीन का ही निस्तारण हो सका। सुबह 10 बजे शुरू हुए समाधान दिवस में थाना इनायतनगर में 1:15 बजे नायब तहसीलदार आनंद प्रकाश राय सुनवाई करने पहुंचे। यहां 15 शिकायतों में दो का समाधान हुआ। कुमारगंज थाने में एसडीएम सुधीर कुमार और थानाप्रभारी संतोष कुमार ने छह शिकायतों में से एक का निस्तारण किया। खंडासा में राजस्व अधिकारी अनुपस्थित रहे। थाना अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सोनकर ने तीन मामले दर्ज किए, लेकिन मौके पर एक भी शिकायत का समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट

बीकापुर में दो समस्याओं का समाधानबीकापुर प्रतिनिधि के मुताबिक कोतवाली परिसर में आयोजित समाधान में सुबह अधिकारियों के न पहुंचने पर एसएसआई विजय प्रताप तिवारी ने कमान संभाली। कुल 10 शिकायतें आईं। काफी समय बाद तहसीलदार दिनेश सिंह और कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह पहुंचे। दो शिकायतों का निस्तारण किया।


साहब, पड़ोसी घर नहीं बनाने दे रहे
रौनाही थाने में 14 शिकायतें दर्ज की गईं। मौके पर दो शिकायतों का निस्तारण किया गया। गोड़वा के करिया की शिकायत थी कि कुछ वर्षों से पुश्तैनी घर छोड़कर गांव में स्थित जयशंकर पांडेय की ट्यूबवेल की रखवाली कर रहे थे। अब पुश्तैनी जमीन पर घर बनाना चाहते हैं तो पड़ोस के दबंग लोग हमें घर नहीं बनाने दे रहे हैं। वहीं, बड़ागांव मुस्तफाबाद के दिनेश यादव ने बताया कि मेरे नाम की बैनामा सुदा जमीन को कुछ दबंग अरसे से कब्जा किए हुए हैं। दोनों प्रार्थना पत्रों पर थाना अध्यक्ष लालचंद सरोज ने राजस्व टीम के जरिए सीमांकन करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed