फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   UP Ram Mandir, NSG team now has its sights on Kanak Bhawan; security tightened across the entir

यूपी: राम मंदिर के बाद अब कनक भवन पर एनएसजी टीम की नजर, चप्पे-चप्पे की सुरक्षा; नए सिरे से तैयार हो रहा खाका

Wed, 30 Sep 2026 06:52 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, अयोध्या
डिजिटल डेस्क, अयोध्या Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 30 Sep 2026 06:52 PM IST
सार

अयोध्या में राम मंदिर के बाद अब कनक भवन की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। एनएसजी टीम ने मंदिर परिसर के प्रवेश-निकास मार्गों, श्रद्धालुओं की आवाजाही वाले क्षेत्रों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण किया। मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था और संभावित चुनौतियों का आकलन कर प्रमुख धार्मिक स्थलों के लिए नया सुरक्षा खाका तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन
UP Ram Mandir, NSG team now has its sights on Kanak Bhawan; security tightened across the entir
अयोध्या की सुरक्षा के लिए एनएसजी तैयार कर रही प्लान। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राम मंदिर समेत अयोध्या के प्रमुख धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के क्रम में बुधवार को एनएसजी की टीम ने कनक भवन परिसर का भ्रमण किया। टीम ने मंदिर परिसर के चप्पे-चप्पे का निरीक्षण कर मौजूदा सुरक्षा इंतजामों को परखा। एनएसजी के जवानों ने कनक भवन परिसर के प्रवेश और निकास मार्गों, श्रद्धालुओं की आवाजाही वाले क्षेत्रों समेत परिसर के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण किया। इस दौरान यहां तैनात सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

विज्ञापन


टीम ने परिसर के कोने-कोने को देखा और सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण स्थानों की जानकारी ली। दरअसल, अयोध्या में राम मंदिर के साथ ही प्रमुख धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को नए सिरे से मजबूत करने की कवायद चल रही है। 
विज्ञापन

 

इसी के तहत एनएसजी की टीम लगातार प्रमुख मंदिरों और संवेदनशील स्थानों का स्थलीय निरीक्षण कर रही है। निरीक्षण के दौरान मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था, संभावित चुनौतियों और श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा जरूरतों का आकलन किया जा रहा है।

एनएसजी की टीम इससे पहले राम मंदिर समेत अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा कर चुकी है। इन स्थलीय निरीक्षणों के आधार पर अयोध्या के प्रमुख धार्मिक स्थलों के लिए सुरक्षा का नया खाका तैयार किया जा रहा है। आने वाले दिनों में निरीक्षण और समीक्षा का यह सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed