{"_id":"69c7cdcaf301ebeae103375f","slug":"upon-losing-his-grip-on-the-buffalos-tail-a-villager-began-to-drown-in-the-gomti-river-ayodhya-news-c-13-1-lko1121-1665138-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: भैंस की पूंछ छूट तो गोमती में डूबने लगा ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: भैंस की पूंछ छूट तो गोमती में डूबने लगा ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
मिल्कीपुर। कुमारगंज थानाक्षेत्र के इमामगंज के पूरे रुस्तम मजरे में शनिवार दोपहर गोमती नदी में डूब रहे 50 वर्षीय त्रिभुवन को स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से सुरक्षित बचा लिया गया। यह घटना उस समय हुई जब त्रिभुवन अपनी भैंस चराते हुए नदी के पार चले गए थे और वापसी के दौरान गहरे पानी में डूबने लगे।
जानकारी के अनुसार, त्रिभुवन अपनी भैंस को चराने के लिए गोमती नदी के पार गए थे। वापसी के समय, उन्होंने अपनी भैंस की पूंछ पकड़कर नदी पार करने का प्रयास किया। दुर्भाग्यवश, इस दौरान उनकी पकड़ ढीली हो गई और वह गहरे पानी में डूबने लगे। उन्हें डूबता देख आसपास मौजूद अन्य चरवाहों ने तुरंत शोर मचाया, जिससे ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों की सूचना पर कुमारगंज थाना की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद त्रिभुवन को नदी से सुरक्षित बाहर निकाला। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि समय पर किए गए बचाव कार्यों के कारण त्रिभुवन की जान बचाई जा सकी। उन्हें सुरक्षित उनके घर पहुंचा दिया गया है और उनकी स्वास्थ्य स्थिति पूरी तरह सामान्य है।