सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Corona victim woman died in Varanasi

Coronavirus: कोरोना पीड़ित महिला की वाराणसी में मौत, दो और संक्रमिक मिले, मचा हड़कंप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 20 Apr 2023 07:41 AM IST
विज्ञापन
सार

गाजीपुर की एक महिला का इलाज वाराणसी के भाभा हास्पिटल में चल रहा था। परिजनों ने बताया कि 15 अप्रैल को बुखार आने पर परिजनों ने उन्हें पैरासिटामॉल दिया। अगले दिन उन्हें खांसी और जुकाम की शिकायत हुई तो निजी चिकित्सक की सलाह पर परिवार के लोगों ने उन्हें दवा दी। स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर अगले दिन उन्हें वाराणसी ले जाया गया।

Corona victim woman died in Varanasi
कोरोना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या का उतार-चढ़ाव जारी है। मंगलवार की देर रात वाराणसी में इलाज के दौरान गाजीपुर की एक संक्रमित महिला की मौत हो गई। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसके परिजनों और आस-पास के लोगों की जांच कराने की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं बुधवार को दो कोरोना संक्रमित मिले, जिन्हें होम आइसोलेट किया गया है। शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला एक वर्ष से मधुमेह सहित मल्टीपल मायलोमा से पीड़ित थीं। इनका इलाज वाराणसी के भाभा हास्पिटल में चल रहा था।


परिजनों ने बताया कि 15 अप्रैल को बुखार आने पर परिजनों ने उन्हें पैरासिटामॉल दिया। अगले दिन उन्हें खांसी और जुकाम की शिकायत हुई तो निजी चिकित्सक की सलाह पर परिवार के लोगों ने उन्हें दवा दी। स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर अगले दिन उन्हें वाराणसी ले जाया गया। जहां उपचार के बाद डॉक्टरों ने घर भेज दिया। 18 अप्रैल को सांस लेने में तकलीफ होने पर वाराणसी में जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। एसीएमओ डा. एसके मिश्रा ने संक्रमित महिला की मौत की पुष्टि की। कहा कि संपर्क में आने वाले लोगों की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed