सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   SP chief Akhilesh Yadav and Shivpal Yadav will come to Ghazipur on October 30

UP News: गाजीपुर आ रहे हैं सपा मुखिया अखिलेश और शिवपाल यादव, विधायक के विवाह समारोह में होंगे शामिल

अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 29 Oct 2025 02:24 PM IST
विज्ञापन
सार

Ghazipur News: गाजीपुर जिले में 30 अक्तूबर को अखिलेश यादव और शिवपाल यादव दौरे पर आएंगे। वे दो कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जिसमें सैदपुर विधायक का विवाह समारोह भी शामिल है। 

SP chief Akhilesh Yadav and Shivpal Yadav will come to Ghazipur on October 30
शिवपाल यादव और अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव 30 अक्तूबर को गाजीपुर आएंगे। वे यहां सैदपुर विधायक के विवाह समारोह में शामिल होंगे और पूर्वांचल के गांधी कहे जाने वाले रामकरन दादा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।

Trending Videos


यह जानकारी सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने दी। उन्होंने बताया कि अखिलेश यादव का हेलीकॉप्टर दोपहर 12:10 बजे रंगजी महाविद्यालय मठखन्ना रामपुर माझा स्थित हेलीपैड पर उतरेगा। इसके बाद वे 12:20 बजे सैदपुर विधायक के वैवाहिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए उनके आवास रामपुर माझा जाएंगे। वहां वर-वधू को आशीर्वाद देने के बाद वे पुनः हेलीपैड लौट आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि इसके बाद अखिलेश यादव का हेलीकॉप्टर रामकरन पीजी कॉलेज सिधौना, सैदपुर के हेलीपैड पर उतरेगा। वहां वे पूर्वांचल के गांधी कहे जाने वाले स्व. रामकरन दादा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद वे उनके आवास पहुंचकर परिजनों से मुलाकात करेंगे। वाराणसी एयरपोर्ट के लिए अखिलेश यादव का प्रस्थान उसी दिन शाम को निर्धारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed