{"_id":"6ad9cf1f0cf7ac98de0f5da5","slug":"teenager-injured-in-road-accident-dies-in-ghazipur-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर: सड़क हादसे में घायल किशोर की मौत, बिलख रहा पूरा परिवार; घर का छोटा बेटा था गोविंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर: सड़क हादसे में घायल किशोर की मौत, बिलख रहा पूरा परिवार; घर का छोटा बेटा था गोविंद
Thu, 22 Oct 2026 02:23 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:23 PM IST
सार
गाजीपुर जिले में बाइक की टक्कर में घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई। किशोर दो भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
गाजीपुर में किशोर की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजीपुर जिले के कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के धरवार कला में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सर्विस लेन के पास बुधवार देर शाम दो बाइकों की टक्कर में घायल 17 वर्षीय गोविंद राजभर की मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भेज दिया है।
विज्ञापन
पूर्व ग्राम प्रधान शिवमुनि राजभर ने बताया कि बरेसर थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी कपिल देव राजभर का छोटा पुत्र गोविंद राजभर बुधवार देर शाम बाइक से कासिमाबाद की ओर जा रहा था। धरवार कला के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर उसकी बाइक की दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में गोविंद गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीण उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कासिमाबाद ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
इस संबंध में कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दुर्घटना में घायल किशोर की मौत की सूचना मिली है। शव मोर्चरी हाउस में रखा गया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
दो भाइयों में सबसे छोटा था गोविंद
पूर्व ग्राम प्रधान शिवमुनि राजभर ने बताया कि गोविंद दो भाइयों में सबसे छोटा था। उसका बड़ा भाई अरविंद राजभर विदेश में रहता है, जबकि बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। किशोर की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।