{"_id":"6afd38f54c046a053a0ba5ad","slug":"wahid-ansari-killed-in-encounter-murder-loot-gun-supply-35-cases-registered-over-10-years-of-ghazipur-2026-11-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाहिद अंसारी मुठभेड़ में ढेर: सऊदी से लौटा, पूर्वांचल में फैलाया जुर्म का जाल; 10 साल में दर्ज हुए 35 मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहिद अंसारी मुठभेड़ में ढेर: सऊदी से लौटा, पूर्वांचल में फैलाया जुर्म का जाल; 10 साल में दर्ज हुए 35 मामले
Wed, 18 Nov 2026 11:35 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:35 AM IST
सार
गाजीपुर जिले का रहने वाला वाहिद अंसारी अंबेडकरनगर में पुलिस मुठभेड़ के दौरान ढेर हुआ। इसकी जानकारी मिलते ही गांव में चर्चा होने लगी। पुलिस के अनुसार सऊदी की नौकरी छोड़ वाहिद वापस लौटा तो अपराध की दुनिया में कदम रख दिया। जिससे 10 साल में 35 मामले उसके खिलाफ दर्ज हुए।
विज्ञापन
वाहिद अंसारी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अंबेडकरनगर में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया गाजीपुर जिले के बहरियाबाद निवासी वाहिद अंसारी करीब 10 साल पहले सऊदी अरब से गांव लौटा था। वाहिद अंसारी कब अपराध की दुनिया में दाखिल हो गया, इसकी कहानी अब उसके गांव और आसपास के इलाकों में चर्चा का विषय है।
विज्ञापन
वाहिद के खिलाफ 35 मामले दर्ज
विदेश से लौटने के बाद शुरू हुआ वाहिद का सफर धीरे-धीरे आपराधिक गतिविधियों से जुड़ता चला गया। पुलिस रिकॉर्ड में उसके खिलाफ हत्या, लूट, डकैती, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत 35 मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, वाहिद पूर्वांचल में अवैध हथियारों की सप्लाई करने के साथ सुपारी लेकर हत्या करने वाले गिरोह से भी जुड़ा था।
विज्ञापन
Trending Videos
वाहिद अंसारी
- फोटो : अमर उजाला
बाजार में वाहिद के नाम पर वसूली
अंबेडकरनगर में पुलिस मुठभेड़ में उसकी मौत के बाद उसके आपराधिक सफर की परतें खुलने लगी हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, सऊदी अरब से लौटने के बाद वाहिद की गतिविधियां बदलने लगी थीं। धीरे-धीरे इलाके में उसका खौफ बढ़ता गया। बहरियाबाद बाजार और आसपास के क्षेत्रों में उसके नाम पर वसूली किए जाने की चर्चाएं भी थीं। ग्रामीणों का कहना है कि उसके डर से लोग पुलिस से शिकायत करने से भी बचते थे। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
इसे भी पढ़ें; आजमगढ़: सड़क किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, 500 मीटर दूर स्कूटी बरामद; चाबी मिलने से उलझी गुत्थी

जांच में हुआ ये खुलासा
पुलिस के अनुसार, वाहिद का आपराधिक इतिहास केवल गाजीपुर तक सीमित नहीं था। सीसीटीएनएस रिकॉर्ड की जांच में उसके खिलाफ 35 मामलों के दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। गोरखपुर के कैंट थाने में भी वह वांछित था। पुलिस अब उसके आपराधिक संपर्कों, हथियारों की सप्लाई के नेटवर्क और फरार साथी के बारे में जानकारी जुटा रही है।

गांव में चर्चा, पुलिस खंगाल रही नेटवर्क
अंबेडकरनगर में मुठभेड़ के बाद बहरियाबाद में वाहिद को लेकर चर्चाएं तेज हैं। ग्रामीण उसके आपराधिक अतीत को याद करते हुए राहत की बात कह रहे हैं। वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले में पुलिस अब उसके संपर्कों और नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। यह भी जांच की जा रही है कि उसके साथ कौन-कौन लोग सक्रिय थे और उसके फरार होने में साथियों की भूमिका क्या थी।