फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Work on installation of sensorized solar LED lights started on Dharammarpur bridge

Ghazipur News: धरम्मरपुर सेतु पर सेंसरयुक्त सोलर एलईडी लाइटें लगाने का काम शुरू

Wed, 16 Sep 2026 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Work on installation of sensorized solar LED lights started on Dharammarpur bridge
जमानिया-धरम्मरपुर सेतु पर लोक निर्माण विभाग द्वारा लगाया सेंटर युक्त सोलर एलइडी लाइट। संवाद
जमानिया। गंगा नदी पर बने धरम्मरपुर सेतु से रात में गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को अब अंधेरे में नहीं गुजरना पड़ेगा। लोक निर्माण विभाग ने मंगलवार से सेतु के दोनों किनारों पर आधुनिक सेंसरयुक्त सोलर एलईडी लाइटें लगाने का काम शुरू करा दिया। करीब पांच लाख रुपये की लागत से लगाई जा रही लाइटों के चालू होने के बाद रात में पुल पर आवागमन अधिक सुरक्षित और सुगम हो सकेगा।
विज्ञापन

सेतु के दोनों तरफ करीब दो माह पूर्व पीडब्ल्यूडी ने 18 खंभे तो खड़े कर दिए थे, लेकिन उन पर लाइटें नहीं लगाई गई थीं। इससे रात में पूरा सेतु अंधेरे में डूबा रहता था। इस समस्या को लेकर अमर उजाला ने तीन सितंबर के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। खबर का संज्ञान लेते हुए विभाग ने मंगलवार से खंभों पर लाइट लगाने का काम शुरू करा दिया। पीडब्ल्यूडी सीडी-वन के अवर अभियंता (जेई) संदीप ने बताया कि सोलर एलईडी लाइटें लगाने का काम तेजी से कराया जा रहा है। काम पूरा होने के बाद रात में सेतु पूरी तरह रोशन हो जाएगा और आवागमन अधिक सुरक्षित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed