फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Youth sitting on tractor's drawbar while using mobile phone crushed to death under wheel.

Ghazipur News: मोबाइल चलाने के चक्कर में ट्रैक्टर के जॉइंटर पर बैठा युवक, पहिये के नीचे दबकर मौत

Sat, 15 Aug 2026 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Youth sitting on tractor's drawbar while using mobile phone crushed to death under wheel.
औड़िहार की खबर में शरीफपुर गांव के नजदीक अंडरपास के करीब ट्रैक्टर-ट्राली से कूचलकर मजदूर की मौत
गाजीपुर/औडिहार। मोबाइल चलाने की जिद मेड़ई राजभर (35) की जिंदगी पर भारी पड़ गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच जॉइंटर पर बैठकर मोबाइल चलाते समय अचानक संतुलन बिगड़ा और वह नीचे गिरकर उसी ट्रैक्टर के पहिए की चपेट में आ गए। शुक्रवार को शरीफपुर गांव के पास हुए हादसे में उसकी मौत हो गई। साथ चल रहे परिजन और ग्रामीण उन्हें तत्काल सीएचसी सैदपुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सैदपुर कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि आजमगढ़ के मठ बैजनाथपुर निवासी मेड़ई मुंबई में मजदूरी करता था। करीब एक माह पहले ही वह घर आया था। शुक्रवार को वह परिजनों और गांव के लोगों के साथ ट्रैक्टर से अमवा स्थित सती माता स्थल पर दर्शन-पूजन के लिए जा रहा था। ट्रैक्टर शरीफपुर के पास पहुंचा तो मेड़ई जॉइंटर के पास बैठकर मोबाइल चला रहा था।
विज्ञापन

बताया गया कि साथ चल रहे लोगों और परिजनों ने उन्हें वहां बैठने से मना भी किया था, लेकिन वह नहीं माना। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे जा गिरा और ट्रैक्टर-ट्राली के पहिए की चपेट में आ गया। हादसे ने एक बार फिर ट्रैक्टर-ट्रॉली पर असुरक्षित तरीके से बैठने के खतरे को सामने ला दिया। परिजनों और ग्रामीणों की मानें तो मेड़ई सुरक्षित जगह बैठे होते तो शायद यह दर्दनाक हादसा टाला जा सकता था। संवाद

औड़िहार की खबर में शरीफपुर गांव के नजदीक अंडरपास के करीब ट्रैक्टर-ट्राली से कूचलकर मजदूर की मौत

औड़िहार की खबर में शरीफपुर गांव के नजदीक अंडरपास के करीब ट्रैक्टर-ट्राली से कूचलकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed