{"_id":"6a7f6b73763f89eed4026df4","slug":"body-of-a-young-man-found-in-the-gomti-river-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-158175-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: गोमती नदी में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: गोमती नदी में मिला युवक का शव
विज्ञापन
खानपुर की खबर में गोमती नदी में तैरता मिला युवक का शव की खबर में-----मृतक जिलाजीत। स्रोत- पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खानपुर। थाना क्षेत्र के बहुरा मड़ई के पास शुक्रवार को गोमती नदी में एक युवक का शव उतराया मिला। नदी किनारे शव देखकर ग्रामीणों ने शोर मचाया।
आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची खानपुर पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया। तलाशी के दौरान मिले आधार कार्ड से युवक की पहचान हुई। थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि युवक की पहचान जिलाजीत (21) पुत्र निवासी उमरपुर, हरिबंधनपुर, पोस्ट मुरादगंज, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है। जिलाजीत 10 अगस्त से घर से लापता था।
परिजनों ने उसके लापता होने के बाद सिविल लाइन थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शव के पास मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान जिलाजीत के रूप में हुई। घटना की जानकारी संबंधित थाने की पुलिस और युवक के परिजनों को दी गई है।
युवक गोमती नदी में किन परिस्थितियों में पहुंचा और उसकी मौत कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी। संवाद