फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Advocates and document writers boycott work; those seeking registration face inconvenience.

Ghazipur News: अधिवक्ता और दस्तावेज लेखकों का कार्य बहिष्कार, रजिस्ट्री कराने वाले हुए परेशान

Sat, 15 Aug 2026 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Advocates and document writers boycott work; those seeking registration face inconvenience.
गाजीपुर। सदर उपनिबंधन कार्यालय में शुक्रवार को तीसरे दिन भी बैनामा दस्तावेज लेखक संघ और सिविल बार संघ के अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार कर धरना जारी रहा।
विज्ञापन

इसकी वजह से तीसरे दिन भी कार्यालय में रजिस्ट्री का कामकाज पूरी तरह से ठप रहा, इससे भूमि की रजिस्ट्री कराने वालों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

बैनामा दस्तावेज लेखक संघ के अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने बताया कि जिले के सभी तहसील क्षेत्र की आधे से अधिक खतौनियों में अभी तक अंश निर्धारण ही नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने पांच अगस्त को सभी उपजिलाधिकारियों और सब रजिस्ट्रारों को भूमि के बैनामे से संबंधित जांच के निर्देश दिए था। इसमें बैनामे से पहले विक्रेता के अंश का निर्धारण, सर्किल रेट के मुकाबले वास्तविक लेनदेन और भूमि पर कब्जे की स्थिति की जांच अनिवार्य की गई है। अंश निर्धारण की जांच अनिवार्य करने से रजिस्ट्री प्रक्रिया जटिल हो गई है, इससे क्रेता और विक्रेता दोनों को परेशानी उठानी पड़ेगी।
इसको लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह के सभागार में प्रदेश के स्टांप व न्यायालय शुल्क व पंजीयन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया था, जिसपर उन्होंने तो दिया है।

पर जबतक जिलाधिकारी द्वारा लिखित रूप से इस शासनादेश को वापस नहीं लिया जाता तबतक हमारा आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता संजय कुमार तिवारी, पंकज पांडेय, कमलेश सिंह यादव, आनंद कुमार पांडेय, मोती यादव, रविंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed