{"_id":"6a7f74927eb8784a500991fe","slug":"2948-patients-obtained-registration-slips-from-the-counter-ghazipur-news-c-313-1-aur1004-158207-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: काउंटर से 2948 मरीजों ने पर्ची कटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: काउंटर से 2948 मरीजों ने पर्ची कटाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। जिले में इन दिनोें तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जिसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। शहर के गोराबाजार स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इन दिनों वायरल बुखार, सर्दी, जुकाम के मरीज बढ़े है। खास बात यह है एक ही परिवार में एक व्यक्ति को इस बीमारी से निजात मिल रही है, दूसरी तरफ परिवार का दूसरा सदस्य इस बीमारी से पीड़ित हो जा रहा है।
मेडिकल कॉलेज अस्पताल की ओपीडी में शुक्रवार को 2948 मरीजों ने काउंटर से पर्ची कटाई थी। इसमें से करीब 793 मरीज मेडिसीन विभाग ओपीडी के थे। डॉ. नारायण पांडेय ने बताया कि, इनमें से करीब 60 प्रतिशत मरीज इन दिनों वायरल बुखार, सर्दी, जुकाम, उल्टी, दस्त, कमजोरी से पीड़ित है।
इनमें से करीब 15 से 20 की संख्या में मरीजों को वार्ड में भर्ती कराना पड़ रहा है। वहीं, ओपीडी में दवा लेने पहुंचे जमानिया के वार्ड नंबर-दो के निवासी विश्व प्रताप सिंह ने बताया कि, उनके परिवार में कुुल पांच सदस्य है। एक माह के भीतर घर में एक-एक कर घर के सभी पांचों सदस्य सर्दी, जुकाम, बुखार से पीड़ित हो गये। संवाद