फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Tandav Web Series Controversy: Bhojpuri Actor Pawan Singh tightened up about the web series Tandava

वेब सीरीज तांडव को लेकर भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने कसा तंज, बोले- धर्म पर टिप्पणी गलत 

Wed, 20 Jan 2021 07:42 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 20 Jan 2021 07:42 PM IST
विज्ञापन
Tandav Web Series Controversy: Bhojpuri Actor Pawan Singh tightened up about the web series Tandava
तांडव वेब सीरीज: बोलते भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह - फोटो : अमर उजाला

सैफ अली खान अभिनीत वेब सीरीज तांडव पर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को जौनपुर पहुंचे भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह ने भी इस पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि वेब सीरीज में हिंदू देवताओं के संबंध में अभद्र टिप्पणी व चित्रण सरासर गलत है। शिव व श्रीराम पर हुई टिप्पणी की जितनी निंदा की जाए कम है। फिल्में समाज का आइना होती हैं और संदेश देने का काम करती हैं। 

विज्ञापन


इसके पहले शहर के एक होटल में वी प्रांजल फिल्म क्रिएशन के बैनर तले बन रही फिल्म ‘मेरा भारत महान’ का मंगलवार को मुहूर्त हुआ। पं.  सुरेश पाठक और मृत्युंजय महराज ने विधि-विधान से पूजन कराया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय, प्रोड्यूसर सत्यजीत राय एवं विपुल राय, डायरेक्टर देवेंद्र तिवारी, भोजपुरी स्टार पवन सिंह, नायिका अंजना सिंह, गरिमा परिहार, मिथुन मधुकर, अवकाश यादव ने फिल्म के पोस्टर का लोकार्पण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Tandav Web Series Controversy: Bhojpuri Actor Pawan Singh tightened up about the web series Tandava
पवन सिंह - फोटो : यूट्यूब

जगदीश नारायण राय ने कहा कि पूर्वांचल की धरती फिल्मों की शूटिंग के लिए अनुकूल है। खुशी की बात है कि जौनपुर की धरती से प्रोडक्शन हाउस शुरू हो रहा है। इससे कलाकारों को एक मंच मिलेगा, जिससे वह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। डायरेक्टर देवेंद्र तिवारी ने कहा कि फिल्म सामाजिक व पारिवारिक है।

भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने कहा कि ये फिल्म बढ़ते अपराध व सामाजिक बुराइयों पर कुठाराघात कर स्वस्थ समाज की तस्वीर को उभारने में अहम होगी। प्रोड्यूसर सत्यजीत राय ने अतिथियों का अभिनंदन किया। संचालन सलमान शेख ने किया।

आभार विद्याधर राय विद्यार्थी ने जताया। इस मौके पर इस मौके पर प्रभावती पाल, प्रधानाचार्य विनोद राय, शिक्षक नेता रमेश सिंह, सुरेंद्र सिंह, सच्चिदानंद  राय मुन्ना, राजेश राय, डॉ. बृजेश यदुवंशी, सदानंद राय, पीयूष राय, मनोज राय, डॉ. बृजेश सिंह आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed