सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Blackout today, light will be banned for 10 minutes

Jaunpur News: ब्लैक आउट आज, 10 मिनट तक प्रकाश पर रहेगा प्रतिबंध

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Blackout today, light will be banned for 10 minutes
विज्ञापन
जौनपुर। सिविल डिफेंस की ओर से हवाई हमले जैसी आपात परिस्थितियों में जन-सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 23 जनवरी की शाम 6 बजे से 6:10 बजे तक ब्लैक आउट का अभ्यास होगा। कलेक्ट्रेट क्षेत्र, पुलिस लाइन एवं उसके आसपास के क्षेत्र में पूर्ण प्रकाश प्रतिबंध लागू रहेगा। ब्लैक आउट का उद्देश्य हवाई हमले की स्थिति में क्षेत्र के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, आवासों, सड़कों और आम जनता को सुरक्षित रखना है। इस दौरान विद्युत आपूर्ति बंद रखकर बचाव संबंधी आपातकालीन विधियों का अभ्यास एवं प्रदर्शन किया जाएगा। यह अभ्यास सिविल डिफेंस, जौनपुर के वार्डन की सहायता से लागू किया जाएगा। प्रशासन ने क्षेत्र के समस्त प्रतिष्ठानों, चैंबरों, कार्यालयों एवं नागरिकों से अपील की है कि निर्धारित समयावधि में अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों की सभी लाइटें बंद रखें ताकि बाहर किसी प्रकार का प्रकाश दिखाई न दे। इस दौरान अपने घरों में ही रहें, सभी प्रकार की लाइटें बंद रखें, बाहर माचिस, लाइट या टॉर्च का प्रयोग न करें। यदि कहीं से प्रकाश बाहर निकल रहा हो तो काले कागज से ढक दें। सावधानी से चलें, घबराएं या भागें नहीं, धूम्रपान न करें, मोबाइल, फ्लैश लाइट या माचिस का उपयोग न करें।
Trending Videos

यह अभ्यास सिविल डिफेंस वार्डनों की सहायता से संचालित किया जा रहा है। युद्ध अथवा हवाई हमले जैसी विषम परिस्थितियों में ब्लैक आउट के प्रति जागरूक रहें। प्रशासन ने नागरिकों से शांति बनाए रखने और अभ्यास को सफल बनाने में सहयोग की अपील की है। नागरिक सुरक्षा के चीफ वार्डन डॉ. मनोज वत्स ने बताया कि 23 जनवरी को फिर मॉक ड्रिल किया जाएगा, जिसके लिए स्वयंसेवकों एवं विभागों को हिदायतें जारी की गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed