सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Entered the house and molested a first year BPharma student, threatened to kill her.

Jaunpur News: घर में घुसकर बीफार्मा प्रथम वर्ष की छात्रा से छेड़खानी, जान से मारने की धमकी दी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Entered the house and molested a first year BPharma student, threatened to kill her.
विज्ञापन
जलालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में किराये का कमरा लेकर बीफार्मा प्रथम वर्ष की पढ़ाई करने वाली छात्रा से सोमवार की रात छेड़खानी की गई। आरोप है कि निलेश सिंह (उर्फ कल्लू) छत के रास्ते कमरे में घुस गया। उसने चाकू दिखाकर डराया और छेड़खानी की। छात्रा ने विरोध किया तो, जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला। छात्रा की तहरीर के आधार पर जलालपुर थाने की पुलिस ने मंगलवार को छेड़खानी सहित अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
Trending Videos


पीड़िता भाऊपुर क्षेत्र के एक काॅलेज से बीफार्मा प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही है। छात्रा ने पुलिस को बताया कि क्षेत्र के एक गांव में किराये का मकान लेकर रहती है। सोमवार की रात एक बजे निलेश छत के रास्ते कमरे में घुस गया और मुंह दबाकर गले पर सब्जी काटने वाली चाकू लगा दी। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी और छेड़खानी करने लगा। आरोपी ने लूटपाट की कोशिश भी की लेकिन कुछ नहीं मिला। इसके बाद 50 हजार रुपये की मांग रख दी। धमकाते हुए कहा कि रुपये नहीं दिए तो जान से मार देंगे। निलेश से जान-पहचान नहीं है। उसकी पहचान दबंग के रूप में होती है। पुलिस ने मामला दर्ज करके मंगलवार को आरोपी को असबरनपुर हाईवे की अंडर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती का नाम हाथ पर लिखवाया, विरोध पर धमकाया और तीन लाख रुपये मांगे, गिरफ्तार

- पीड़ित की मां का आरोप है कि आरोपी शादीशुदा, पत्नी को छोड़कर जा चुकी, बेटी को डेढ़ साल से परेशान कर रहा, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की

संवाद न्यूज एजेंसी

जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी फत्ते (36) को पुलिस ने मंगलवार को पुरेंव स्थित पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि फत्ते ने पड़ोस के गांव की एक युवती का नाम अपने हाथ पर लिखवा लिया और उससे छेड़खानी करने लगा। युवती ने विरोध किया तो, जान से मारने की धमकी दी। तीन लाख रुपये की मांग भी की। युवती की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि आरोपी की शादी हो चुकी है। पत्नी घर छोड़कर चली गई है। वह डेढ़ साल से बेटी को परेशान कर रहा है। सोमवार की सुबह 11 बजे ही बेटी से अभद्रता की। आरोपी जबरन बेटी से शादी करने का दबाव बना रहा है। इन्कार किया तो जान से मारने की धमकी दी और कहा कि तीन लाख दो, तभी पीछा छोड़ेंगे। बेटी को बदनाम करने की धमकी दे रहा है। कह रहा है कि बेटी की शादी कहीं तय की तो, छोड़ूंगा नहीं।

कुंवर अनुपम सिंह, एसपी ने बताया कि नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार दोनों ही मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। महिला अपराध से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता बरती जा रही है।-

बक्शा। क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी के पिता ने 15 मार्च को गांव के ही एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बक्शा थाने की पुलिस को बताया था कि बेटी का अपहरण गांव का ही युवक कर ले गया गया है। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि आरोपी को मई चौराहे से गिरफ्तार किया गया। संवाद

शादी का झांसा दे नर्स का याैन उत्पीड़न किया फिर दहेज में मांगे 8 लाख

शाहगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नर्स ने मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि सरपतहां थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी दक्ष ने उसे प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर याैन उत्पीड़न किया। शादी का दबाव बनाया तो, आठ लाख रुपये दहजे मांगने लगा। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर ने बताया कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई औा आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। संवाद

युवती की हत्या के बाद अलग-अलग स्थाना पर छिपाया था मोबाइल, रस्सी और चप्पल

जाैनपुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के कोईरीपुर गांव में ब्यूटी गौतम (20) हत्याकांड में आरोपी हर्ष गौतम की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त रस्सी, ब्यूटी का मोबाइल फोन और चप्पल मंगलवार को बरामद कर लिया। आरोपी ने सामान अलग-अलग स्थान पर छिपाए थे। ब्यूटी की हत्या रविवार की रात की गई थी।

थानाध्यक्ष तरुण श्रीवास्तव के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि मृतका का मोबाइल उसके घर के सामने झोपड़ी में बड़े बक्से के पीछे छिपाया था। वारदात में प्रयुक्त गुलाबी रंग की रस्सी अपने घर के पीछे घूरे में छिपाई गई थी। मृतका का चप्पल एक गड्ढे में फेंका है। वर्ष 2015 से ही ब्यूटी से प्रेम करता था। इसकी जानकारी परिजनों को थी। परिजनों ने ब्यूटी का मोबाइल फोन छीन लिया था। इसके बाद ब्यूटी को एक मोबाइल फोन व सिम उपलब्ध कराया। रात में दोनों बात करते थे। इसी बीच परिजनों ने ब्यूटी की शादी तय कर दी इसलिए रविवार की रात करीब 11:45 बजे मिलने के लिए बुलाया और रस्सी से गला कसकर उसकी हत्या कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed