फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   In the wrestling match, Neeraj wrestler gave Ram Singh a beating

Jaunpur News: कुश्ती दंगल में नीरज पहलवान ने राम सिंह को दी पटखनी

Wed, 19 Aug 2026 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
In the wrestling match, Neeraj wrestler gave Ram Singh a beating
मड़ियाहूं। ग्राम पंचायत मेंजा में कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आसपास के क्षेत्र के साथ ही विभिन्न जिलों से आए पहलवानों ने दमखम दिखाया। दंगल का आयोजन अमरनाथ पटेल और मिठाई लाल पटेल ने किया। अध्यक्षता पूर्व प्रधान बाबूराम पटेल ने की। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रेम नारायण यादव बाबा ने पहलवानों का हाथ मिलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। दंगल में करीब 20 जोड़ी पहलवानों ने भाग लिया। पहलवानों ने एक-दूसरे को पटखनी देने के लिए खूब जोर-आजमाइश की। मुकाबले देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्र के लोग जुटे रहे। प्रतियोगिता का मुख्य मुकाबला केराकत के नीरज पहलवान और मिर्जापुर के राम सिंह पहलवान के बीच हुआ। दोनों पहलवानों के बीच काफी देर तक रोमांचक मुकाबला चला। अंत में केराकत के नीरज पहलवान ने राम सिंह को पटखनी देकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। निर्णायक की भूमिका ओमप्रकाश सरोज ने निभाई। मुख्य अतिथि प्रेम नारायण यादव बाबा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। उन्होंने नियमित रूप से कुश्ती प्रतियोगिताएं आयोजित किए जाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed