पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur Malhani by-election: Dhananjay Singh can go to Congress

जौनपुर मल्हनी उपचुनाव: कांग्रेस में जा सकते हैं बाहुबली धनंजय सिंह, राजनीतिक हलके में तेज हुई हलचल

Sun, 11 Oct 2020 12:36 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 11 Oct 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Jaunpur Malhani by-election: Dhananjay Singh can go to Congress
पूर्व सांसद और बाहुबली धनंजय सिंह। - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर के पूर्व सांसद एवं बाहुबली धनंजय सिंह का मल्हनी विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर लड़ना लगभग तय हो गया है। उनकी इस संबंध में कांग्रेस आला कमान से बात भी हो गई है।  धनंजय सिंह का मल्हनी विधानसभा क्षेत्र में अच्छा प्रभाव है। पिछले विधानसभा चुनाव में वह यहां से निषाद (निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल) पार्टी के प्रत्याशी थे और दूसरे स्थान पर रहे थे।

विज्ञापन


उन्हें 48141 वोट मिले थे जबकि विजेता पारसनाथ यादव को 69351 वोट मिले थे। जानकार सूत्रों के अनुसार कांग्रेस ने उन्हें पार्टी के टिकट पर उपचुनाव में उतारने का प्रस्ताव दिया है। वह सोमवार तक कांग्रेस में विधिवत शामिल हो सकते हैं। उनके नजदीकी सूत्रों ने भी इस बात की पुष्टि की है। धनंजय के कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरने से मुकाबला दिलचस्प तो हो जाएगा।  
विज्ञापन


रारी विधानसभा सीट नए परिसीमन में मल्हनी बन गई है। रारी सीट पर लंबे समय तक कांग्रेस का कब्जा रहा। छह बार कांग्रेस के प्रत्याशियों ने यहां जीत दर्ज की थी। वर्ष 1989 में अंतिम बार अरुण कुमार सिंह मुन्ना कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते थे। इसके बाद से ही कांग्रेस यहां जीत को तरस रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2012 में मल्हनी सीट के अस्तित्व में आने के बाद भी कांग्रेस का प्रदर्शन ज्यादा ही खराब रहा। गर्दिश के दौर से गुजर रही कांग्रेस मजबूत प्रत्याशी की तलाश में जुटी है। कांग्रेस में टिकट के लिए 13 लोगों ने दावेदारी की है लेकिन नेतृत्व इस सीट पर जिताऊ प्रत्याशी तलाश रहा है। धनंजय भी यहां से चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed