सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   "My family doesn't want me to live in this world. After my death, sell my cattle and repay my debt."

Jaunpur News: ‘परिवार नहीं चाहता मैं दुनिया में रहूं, मरने के बाद मवेशी बेचकर चुका देना मेरा कर्ज’

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
"My family doesn't want me to live in this world. After my death, sell my cattle and repay my debt."
सुसाइड---वीडियो में अपनी बात रख रहे संजय यादव।- वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
जलालपुर (जौनपुर)। मझगंवा खुर्द गांव में संजय यादव (48) द्वारा खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। घटना के बाद संजय के चार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें उन्होंने अपनी मौत के लिए परिवार को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। करीब सवा दो मिनट के सबसे लंबे वीडियो में संजय यादव भावुक और व्यथित नजर आ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 7-8 महीनों से उनका भाई योगेंद्र उर्फ मुन्ना उन पर जानलेवा हमले कर रहा था। संजय ने अपनी पत्नी और बेटे पर भी भाई का साथ देने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने स्पष्ट कहा, ‘मैं इन लोगों के जुल्म से तंग आकर जीवन लीला समाप्त कर रहा हूं, प्रशासन इन्हें कड़ी से कड़ी सजा दे।’ मौत के मुहाने पर खड़े होकर भी संजय को अपने कर्जदारों की चिंता थी। वीडियो में उन्होंने प्रशासन से मार्मिक अपील की है कि उनके पास दो मवेशी हैं, जिन्हें बेचकर अनिल यादव, राजदेव, शेषनाथ, ओमप्रकाश यादव और सुरेंद्र यादव जैसे लोगों का कर्ज चुका दिया जाए। एक अन्य वीडियो में संजय ने अपने भांजे और सुरेंद्र का मुसीबत में साथ देने के लिए शुक्रिया अदा किया। वहीं, सिसकते हुए कहा कि मां-बाप और भाई-बहन भी नहीं चाहते थे कि वे जीवित रहें। सात सेकंड के एक धुंधले वीडियो में उन्होंने अपने ऊपर हुए हमलों के सबूत होने की बात भी कही है। पुलिस अब इन वायरल वीडियो को आधार बनाकर मामले की जांच में जुट गई है। संजय के मोबाइल से 11 सेकेंड का भी वीडियो वायरल हो रहा है, जो पुराना लग रहा है। इसमें संजय के ऊपर हमले की बात सामने आ रही है। उनके कंधे पर चोट के ताजा निशान दिख रहे हैं। इस वीडियो में भी दो लोग दिख रहे हैं। माना जा रहा है कि वीडियो घर का ही है। संजय यादव तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके दो अन्य भाई महेंद्र यादव और योगेंद्र यादव हैं। वे पिता रामनारायण यादव के साथ खेती का काम देखते थे और किसानों के खेतों में ट्रैक्टर चलाकर जुताई का कार्य करते थे। परिवार में पत्नी विमला देवी, बेटा अभिषेक और बेटी अमिषा का रो-रोकर बुरा हाल दिखा। परिवार के जुड़े लोगों के मुताबिक संजय पहले ट्रेलर मास्टर का काम किए थे। इसके बाद ट्रक खरीदी, फिर कर्ज के कारण उसे बेच दिया। इसके बाद दो मवेशी रखकर घर पर ही खेती-बाड़ी का काम करने लगे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed