सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   On the orders of the SP, an FIR was lodged against 14 named and 10 unknown persons.

Jaunpur News: एसपी के आदेश पर 14 नामजद व 10 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
On the orders of the SP, an FIR was lodged against 14 named and 10 unknown persons.
विज्ञापन
बरईपार/सिकरारा। सिकरारा थाने की पुलिस ने एसपी के आदेश पर 14 नामजद और 10 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि एक घर में सेक्स रैकेट का संचालन होता है। विरोध करने पर आरोपी मारपीट करते हैं। ताहीरपुर गांव निवासी एक महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उसके गांव की एक महिला अपने आवास पर विगत कुछ दिनों से कुछ लड़कियों को बुलवाकर सेक्स रैकेट का संचालन करती है। इससे आम लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मना करने पर वह मारपीट पर उतारू रहती है। 16 जनवरी उसके घर में बाहरी लोगों की आवाजाही देखकर उसने टोका तो 24 लोगों ने उनके घर में घुसकर मारपीट की। उनके घर में इंडक्शन चूल्हा और लगभग 50000 रुपये का नुकसान कर दिया।
Trending Videos

आरोप है कि पीड़िता ने डायल-112 पर पुलिस बुलाई लेकिन मदद नहीं मिली और थाने से कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वह पुलिस अधीक्षक जौनपुर के यहां गई। थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed