Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Satta ka sangram Public opinion on development issues in the Mariyahu assembly constituency

सत्ता का संग्राम: मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र में कितना हुआ विकास, क्या बोली जनता; देखें ये रिपोर्ट

Mon, 16 Nov 2026 12:08 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: Vijay Singh Pundir Updated Mon, 16 Nov 2026 12:08 PM IST
सार

चुनाव के समय किए गए वादे कितने पूरे हुए और कितने अब भी अधूरे? यूपी के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में अमर उजाला का 'सत्ता का संग्राम' इसी सवाल के साथ जनता के बीच पहुंच रहा है।

विज्ञापन
Satta ka sangram Public opinion on development issues in the Mariyahu assembly constituency
मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र में सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल अपनी रणनीति बनाने में जुटे हैं, दूसरी तरफ जनता भी पिछले पांच साल के कामकाज का आकलन करने लगी है। आखिर मौजूदा सरकार ने क्षेत्र के विकास के लिए क्या किया? स्थानीय विधायक जनता की उम्मीदों पर कितने खरे उतरे और इस बार मतदाताओं की प्राथमिकताएं क्या होंगी? इन्हीं सवालों के जवाब तलाशने के लिए अमर उजाला का विशेष अभियान 'सत्ता का संग्राम' यूपी के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में पहुंच रहा है। जौनपुर जिले की मड़ियाहूं विधानसभा के अलग-अलग इलाकों में अमर उजाला की टीम ने जनता से सीधा संवाद कर उनके मन की बात जानी।

विज्ञापन

योगी सरकार के काम पर व्यापारियों की राय
मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र के व्यापारियों ने पिछले 10 वर्षों में हुए विकास की सराहना की है। एक व्यापारी ने बिजली व्यवस्था में सुधार का जिक्र किया। उसने बताया कि योगी सरकार से पहले उनके इलाके में बिजली की समस्या गंभीर थी, जहां दिन में केवल 4 घंटे और रात में 4 घंटे ही बिजली उपलब्ध होती थी, और लाइन खराब होने पर दो-दो दिन तक बिजली नहीं मिलती थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य पर कितना काम हुआ
स्थानीय निवासियों ने बताया कि विधायक द्वारा सड़कों का निर्माण कराया गया है। उन्होंने गुंडागर्दी और माफियागिरी में कमी आने की बात कही, जबकि पहले चोरी और डकैती की घटनाएं अधिक होती थीं। निवासियों के अनुसार, योगी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में कानून व्यवस्था में सुधार किया है और हर ग्राम पंचायत में विकास कार्य हुए हैं। सड़कों, नालियों और बिजली की व्यवस्था को भी बेहतर बताया गया है।

योगी सरकार से कितने संतुष्ट किसान
किसानों ने योगी सरकार द्वारा किसानों के हित में किए जा रहे कार्यों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि किसानों को खाद, बिजली और पानी समय पर मिल रहा है और वे सरकारी योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं।

योगी सरकार के काम पर क्या बोलीं महिलाएं
महिलाओं ने भी सरकार के काम पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सड़कों के निर्माण और कानून व्यवस्था में सुधार का उल्लेख किया, जिससे उन्हें घर से बाहर निकलने में डर नहीं लगता। महिलाओं ने बताया कि वे अब बाहर निकलकर काम कर रही हैं और जागरूक हुई हैं।

शिक्षा और रोजगार पर युवाओं से बात
युवाओं से शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर बात की गई। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं के लिए काम कर रही है और सड़क तथा बिजली के क्षेत्र में तेजी से विकास हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed