सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Shakti Mobile Team formed, Shakti Mobile Van will be on standby 24 hours

Jaunpur News: शक्ति मोबाइल टीम का गठन, शक्ति मोबाइल वैन 24 घंटे रहेगी मुस्तैद

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Shakti Mobile Team formed, Shakti Mobile Van will be on standby 24 hours
विज्ञापन
जौनपुर। जनपद में महिलाओं की सुरक्षा के लिए शक्ति मोबाइल टीम का गठन किया गया है। नारी सुरक्षा को समर्पित शक्ति मोबाइल वैन को पुलिस लाइन से एसपी कुंवर अनुपम सिंह मौजूदगी में सहायक पुलिस अधीक्षक सृष्टि जैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एसपी ने बताया कि कोई भी महिला किसी भी विषम परिस्थिति में शक्ति मोबाइल टीम की सहायता प्राप्त कर सकती है। उन्होंने बताया कि शक्ति मोबाइल वैन में एक महिला उप निरीक्षक 2 महिला आरक्षी, 2 आरक्षी व चालक दिन की शिफ्ट में और इसी प्रकार रात्रि की शिफ्ट में भी उपलब्ध रहेंगें। महिलाओं की सुरक्षा के लिए शक्ति मोबाइल में लगे पुलिसकर्मियों को दिशा-निर्देश दिए। साथ ही बालिकाओं, महिलाओं की सुरक्षा के तरीके बताए। एसपी ने बताया कि शक्ति मोबाइल नारी सुरक्षा के लिए 24 घंटे मुस्तैद रहेगी। नारी सुरक्षा से महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं हेल्पलाइन इत्यादि के बारे में स्कूल, कॉलेज, बाजार में जाकर छात्राओं, महिलाओं को जागरूक करेगी। भ्रमण के दौरान शक्ति मोबाइल स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान खुलने एवं बंद होने के समय और अधिकतर उन स्थानों पर भ्रमण करेगी, जहां पर महिलाओं का आवागमन रहता है। कोई भी महिला किसी भी विषम परिस्थिति में शक्ति मोबाइल टीम की सहायता प्राप्त कर सकती है। एएसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव, सीओ सदर देवेश सिंह आदि मौजूद रहे।
Trending Videos

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed