खेतासराय। सदर विधानसभा क्षेत्र के सोंधी ब्लाॅक में शनिवार को एसआईआर फाॅर्म भरने की प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं को निराश होकर लौटना पड़ा। बूथ संख्या 183 से 213 तक बीएलओ और एआरओ की तैनाती की गई थी, जहां सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें लग गईं। मतदाताओं का आरोप है कि सभी जरूरी अभिलेख पूरे होने के बावजूद कई लोगों के फाॅर्म स्वीकार नहीं किए गए। विशेष रूप से उन मतदाताओं के फाॅर्म नहीं भरे गए, जो रोजी-रोटी के सिलसिले में अन्य प्रदेशों या विदेशों में रहते हैं और मौके पर उपस्थित नहीं हो सके। बिसवां तालुका रुधौली गांव निवासी अनिरुद्ध ने बताया कि वह अपने बेटे शंभू दूसरे प्रदेश में रहते हैं। उनका फाॅर्म भरवाने गया तो एआरओ ने यह कहकर फाॅर्म लेने से इन्कार कर दिया कि मतदाता को स्वयं उपस्थित होना होगा, क्योंकि फोटो मौके पर ही चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अपलोड की जाती है। इसी गांव के संतलाल ने बताया कि उनकी पुत्रवधू भी बाहर रहती है। सभी दस्तावेज होने के बावजूद उनका फाॅर्म यह कहकर वापस कर दिया गया कि मतदाता को खुद आना पड़ेगा। गांव के ही दिलशाद, सुल्तान, उषा देवी, आरती समेत कई अन्य लोगों ने भी ऐसी ही समस्या बताई। ग्रामीणों का कहना है कि उनके परिवार के सदस्य मूल रूप से इसी गांव के निवासी और यहीं के मतदाता हैं लेकिन अस्थायी रूप से बाहर रहने के कारण उनके फाॅर्म नहीं भरे जा रहे हैं। लंबे इंतजार और अस्वीकृति के बाद कई परिजन निराश होकर बिना फाॅर्म जमा किए घर लौट गए। इस संबंध में एआरओ दिनेश गुप्ता ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मतदाता की फोटो मौके पर ही अपलोड की जाती है। बिना मतदाता की उपस्थिति के फोटो अपलोड करना संभव नहीं है, इसके कारण फाॅर्म स्वीकार नहीं किए गए।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।