फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Five goat thieves arrested in Mathura up crime news

मथुरा में पांच शातिर गिरफ्तार: कौन हैं ये बकरी चोर, कैसे करते हैं जानवरों की चोरी; जानें क्या-क्या हुआ बरामद

Sat, 31 Oct 2026 11:31 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 31 Oct 2026 11:31 AM IST
सार

मथुरा की फरह पुलिस ने पांच शातिरों को गिरफ्तार किया है, जो बकरी चुराने में माहिर हैं। आरोपियों के पास से कार व नकदी बरामद की है। 
 

विज्ञापन
Five goat thieves arrested in Mathura up crime news
बकरियां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के फरह थाना क्षेत्र स्थित शंकरपुर गांव से आठ बकरियां चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार तड़के ओल-जाजमपट्टी मार्ग पर शनिदेव मंदिर के समीप घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल इटोस कार और मवेशी बेचकर अर्जित की गई 42 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई है।
विज्ञापन


पकड़े गए बदमाशों की पहचान कासिम उर्फ मुन्ना, कलाम, साजिद उर्फ शाहिद, शहबान और समी के रूप में हुई है। इन पर पहले से ही विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। सीओ रिफाइनरी प्रवीन तिवारी ने बताया कि 25 अक्तूबर की रात अंजाम दी गई इस चोरी के बाद दर्ज प्राथमिकी में पुलिस ने धारा बढ़ा कर विधिक कार्रवाई की है।
विज्ञापन


पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरी ओर, नौहझील के भूरगढ़ी गांव से धीरी सिंह व रीना की 24 बकरियां और गोवर्धन के जमुनावता से जगदीश के तीन पशु चोरी होने के मामलों में पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed