फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Delhi Hostel Collapse Raises Safety Concerns in Mathura Unauthorised PGs Under Scanner

दिल्ली हादसा: कब सबक लेंगे जिम्मेदार, मथुरा में भी मौत के पीजी और हॉस्टल; राम भरोसे छात्रों की सुरक्षा

Mon, 07 Sep 2026 12:48 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 07 Sep 2026 12:48 PM IST
सार

दिल्ली के सत्य निकेतन में हॉस्टल गिरने की घटना के बाद मथुरा-वृंदावन में बिना मानकों के संचालित पीजी और हॉस्टलों की सुरक्षा पर सवाल उठे हैं। बीएसए कॉलेज रोड, कृष्ण नगर, महोली रोड और गोवर्धन रोड की तंग गलियों में कई आवासीय मकानों के पीजी में तब्दील होने का दावा है।
 

विज्ञापन
Delhi Hostel Collapse Raises Safety Concerns in Mathura Unauthorised PGs Under Scanner
दिल्ली हादसे के मृतकों को होली गेट पर श्रद्धांजलि देते कांग्रेसी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दिल्ली के सत्य निकेतन में चार मंजिला हॉस्टल गिरने और छात्रों के मलबे में दबने की घटना ने कान्हा की नगरी में भी खतरे की घंटी बजा दी है। मानसून के चलते मथुरा-वृंदावन के घने व संकरे इलाकों में बिना नक्शा पास कराए संचालित पेइंग गेस्ट हाउस (पीजी) और हॉस्टल बड़े हादसों को न्योता दे रहे हैं।
विज्ञापन


 

जिले में कई बड़े शिक्षण संस्थान होने के चलते यहां बड़ी संख्या में पीजी संचालित हैं। बीएसए कॉलेज रोड, कृष्ण नगर, महोली रोड और गोवर्धन रोड की तंग गलियों में दर्जनों आवासीय मकानों को नियमों के विपरीत व्यावसायिक पीजी में तब्दील कर दिया गया है। इन इमारतों की न तो फायर सेफ्टी एनओसी है और न ही आपातकालीन निकास की कोई व्यवस्था। लगातार हो रही मानसूनी बारिश से इन इमारतों की नींव कमजोर होने का खतरा बढ़ रहा है, जिससे हजारों छात्रों की सुरक्षा राम भरोसे है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि जिला प्रशासन ने दिल्ली की घटना को संज्ञान में लेते हुए शहर में बिना मानकों के चल रहे पीजी और व्यावसायिक हॉस्टलों की जांच के निर्देश दिए हैं। संबंधित विभागों की टीमें जल्द ही जर्जर भवनों का सर्वे करेंगी। सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्र ने बताया कि सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए जर्जर भवनों की जांच कराई जाएगी। अगर बिना मानक के ऐसे भवन संचालित मिलेंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दिल्ली हादसे में दिवंगत छात्रों को दी श्रद्धांजलि
दिल्ली में छात्र पीजी की इमारत ढहने की घटना पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दुख जताया है। होली गेट चौराहा पर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। संगठनों के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से हादसे की निष्पक्ष व समयबद्ध जांच कराकर दोषियों की जवाबदेही तय करने की मांग रखी। इसके साथ ही डीयू छात्रों के लिए सुरक्षित व किफायती दर पर सरकारी हॉस्टल, निजी पीजी की नियमित सुरक्षा जांच और निर्माण मानकों के सख्त पालन की पुरजोर मांग उठाई गई। कार्यक्रम में अनाम धन्य तिवारी, हर्ष चौरसिया, दुर्गेश बघेल, शुभम चतुर्वेदी और केशव मित्तल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed