फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Female constable beats up devotee at Banke Bihari Temple

महिला सिपाही ने श्रद्धालु को पीटा, VIDEO: बांकेबिहारी मंदिर के गेट पर युवक का लगा धक्का, शर्ट पकड़कर जमकर धुना

Sun, 19 Jul 2026 11:05 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन (मथुरा)
संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन (मथुरा) Published by: Akash Dubey Updated Sun, 19 Jul 2026 11:05 PM IST
सार

श्रीबांकेबिहारी मंदिर के गेट चार पर एक श्रद्धालु युवक और पुलिस के बीच झगड़ा हो गई। युवक का महिला पुलिसकर्मी को धक्का लगा था। पुलिसकर्मियों ने युवक को पीटा और चौकी ले गए।

विज्ञापन
Female constable beats up devotee at Banke Bihari Temple
श्रद्धालु को पुलिसकर्मी ने पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीबांकेबिहारी मंदिर के गेट संख्या चार पर स्थित वीआईपी रेलिंग के समीप भीड़ के दबाव के बीच धक्का-मुक्की होने पर पुलिस और एक श्रद्धालु युवक के बीच झगड़ा हो गया। महिला पुलिसकर्मी और उसके साथ तैनात पुलिसकर्मियों ने युवक को पीटा। इस दौरान परिजन युवक को बचाने के लिए चीखते रहे। पुलिसकर्मी युवक को पीटते हुए पुलिस चौकी ले गए। जहां समझौता हो जाने पर चले गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन



दिल्ली के श्रद्धालु युवक अपने परिवार के साथ रविवार सुबह ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन करने के लिए आया था। वह गेट संख्या चार के चार पर वीआईपी के लिए बनी रेलिंग में घुसने का प्रयास कर रहा था। भीड़ के दबाव और धक्का-मुक्की के बीच युवक ने महिला पुलिसकर्मी को धक्का दे दिया। इसे लेकर महिला पुलिसकर्मी ने उसकी टी शर्ट पकड़ कर खींचा और जमकर धुनाई कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला पुलिसकर्मी के साथ वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए और युवक को पीटा। युवक के साथ आई महिलाएं उसे बचाने के लिए पुलिसकर्मियों से अनुनय विनय कर रही थीं। अन्य श्रद्धालु भी युवक के बचाव में आगे आए। 

विज्ञापन

मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी उसे पीटते हुए श्रीबांकेबिहारी पुलिस चौकी ले गए। श्रद्धालु युवक द्वारा पुलिस कर्मियों से माफी मांगने पर समझौता हो गया। इसके बाद युवक परिजनों के साथ दिल्ली चला गया। मंदिर के गेट चार के पास महिला पुलिसकर्मी द्वारा श्रद्धालु युवक को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सीओ सदर वरुण मिश्रा ने बताया कि श्रद्धालु युवक ने मंदिर के द्वार पर तैनात महिला सिपाही को धक्का दिया। इस बात को लेकर झगड़ा हो गया। उसके कुछ ही समय बाद युवक द्वारा माफी मांगने पर उसे छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed