{"_id":"6b03ba60ac88de1a680ecdda","slug":"mathura-highway-accident-truck-collides-with-car-four-feared-dead-three-injured-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में भीषण हादसा: खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार स्विफ्ट कार, चार लोगों की मौत; तीन की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में भीषण हादसा: खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार स्विफ्ट कार, चार लोगों की मौत; तीन की हालत गंभीर
Mon, 23 Nov 2026 09:30 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 23 Nov 2026 09:30 AM IST
सार
मथुरा के चौमुहां में सनसिटी के सामने दिल्ली-आगरा हाईवे पर तेज रफ्तार स्विफ्ट कार खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। कार में सवार सात लोगों में से चार की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन
स्विफ्ट कार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के चौमुहां थाना क्षेत्र में दिल्ली-आगरा हाईवे पर सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। सनसिटी के सामने हाईवे किनारे खड़े एक ट्रक में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार पीछे से घुस गई। इस दुर्घटना में कार सवार सात लोगों में से चार की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। घायलों में से एक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।
दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कार ट्रक में बुरी तरह फंस गई थी, जिसे बाद में बाहर निकाला गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।