सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Officials Conduct Inspection Ahead of President draupadi murmu Visit in Mathura

राष्ट्रपति का मथुरा दाैरा: DM-SSP ने ई-रिक्शा से लिया गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का जायजा, अफसरों को दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 14 Mar 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मथुरा दाैरे को लेकर अधिकारी तैयारी में जुटे हैं। शनिवार को जिलाधिकारी और एसएसपी ने गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए अफसरों को तैयारी के लिए दिशा-निर्देश दिए।

Officials Conduct Inspection Ahead of President draupadi murmu Visit in Mathura
गोवर्धन में निरीक्षण करते अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

मथुरा में राष्ट्रपति के 19 से 21 मार्च तक प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के गोवर्धन आगमन को देखते हुए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने तैयारियों को तेज कर दिया है। अधिकारियों ने ई-रिक्शा से गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया।
Trending Videos


राष्ट्रपति का दानघाटी मंदिर में दर्शन और पूजा का कार्यक्रम है। शनिवार को जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने दानघाटी मंदिर मार्ग, मंदिर परिसर और गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का जायजा लिया। संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाएं। डीएम ने सफाई, सौंदर्यीकरण, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि मार्गों पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न रहे और श्रद्धालुओं को भी असुविधा न हो। दानघाटी मंदिर में भ्रमण के दौरान रिसीवर और लोगों से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी और एसएसपी ने गिरिराज महाराज के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। सेवायत गोविन्द कौशिक ने अधिकारियों को दुग्धाभिषेक कराया। इस दौरान एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत, एसडीएम प्रजाक्ता त्रिपाठी, सीओ अनिल कुमार सिंह, थाना प्रभारी भगवत सिंह गुर्जर आदि मौजूद रहे। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed