फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Power Infrastructure Collapses Water Crisis Deepens

UP: मथुरा में आंधी-बारिश ने जमकर मचाई तबाही, बत्ती हुई गुल; तीन घंटे तक अंधेरे में गुजारी रात

Tue, 05 May 2026 01:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 05 May 2026 01:48 PM IST
सार

मथुरा में आंधी बारिश ने जमकर कहर बरपाया। कई इलाकों में पेड़ों की टहनियां टूटने से बिजली की लाइनें टूट गईं, जिसकी वजह से बत्ती गुल हो गई। 

विज्ञापन
Power Infrastructure Collapses Water Crisis Deepens
आंधी-बारिश से यह हुआ हाल

विस्तार

मथुरा में आंधी-बारिश ने शहर की बिजली व्यवस्था को ठप कर दिया। विभिन्न इलाकों में लाइनों में फॉल्ट आ गए। इससे करीब तीन घंटे तक आपूर्ति ठप रही। सुबह-सुबह बिजली गुल होने से लोग पानी के लिए परेशान रहे।
विज्ञापन

 

बारिश के चलते कई स्थानों पर पेड़ों की टहनियां टूटकर बिजली के तारों पर गिर गईं, जिससे सप्लाई बाधित हो गई। शहरी क्षेत्रों में इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिला, जहां बिजली न होने से पानी की सप्लाई ठप हो गई। घरों में मोटर न चल पाने के कारण पेयजल संकट गहरा गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही विद्युत निगम की तकनीकी टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में फॉल्ट ढूंढकर उन्हें दुरुस्त किया। कई जगह पर लाइनों को ठीक करने के लिए पेड़ों की छंटाई करनी पड़ी। लगातार प्रयासों के बाद करीब तीन घंटे में आपूर्ति बहाल की जा सकी।
विज्ञापन

सदर निवासी रामपाल यादव ने बारिश में बिजली व्यवस्था ठप होने पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि जर्जर लाइनों और पुराने उपकरणों के कारण यह समस्या बार-बार सामने आती है। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता राजीव गर्ग ने बताया कि बारिश के दौरान सुरक्षा कारणों से कुछ क्षेत्रों में सप्लाई रोकी गई थी। टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है ताकि किसी भी तरह की आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। कुछ स्थानों पर फॉल्ट हुए थे। इन्हें ठीक कराने के बाद विद्युत सप्लाई सुचारू कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed