{"_id":"6adbb27541df4702f50318f9","slug":"sp-leader-defrauded-of-41-lakh-on-the-pretext-of-being-provided-land-mathura-news-c-369-1-mt11009-154750-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: जमीन दिलाने के नाम पर सपा नेता से 41 लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: जमीन दिलाने के नाम पर सपा नेता से 41 लाख की धोखाधड़ी
विज्ञापन
मथुरा। भूमि विवाद में सपा की निवर्तमान महानगर अध्यक्ष ऋतु गोयल ने 41 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर महावन थाने में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ऋतु गोयल ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर मनीष आजाद और देवकीनंदन कश्यप ने उनसे संपर्क किया था। मनीष ने उन्हें अपने रिश्तेदार की एक जमीन उचित दाम में बिकने की बात कही। मनोज ने आश्रम बनवाने के लिए जमीन का सौदा कराने को कहा। दिसंबर 2025 में मनीष और देवकीनंदन, जमीन मालिक बनी सिंह, रोशनलाल और रोहित सिंह के साथ ऋतु गोयल के आवास पर आए। उन्हें जोगीपुर महावन में जमीन दिखाई गई। इस जमीन का सौदा 2.16 करोड़ रुपये में तय हुआ था। ऋतु गोयल ने कई बार में 41 लाख रुपये दिए।
आरोप है कि रकम लेने के बाद आरोपियों ने फोन उठाना बंद कर दिया। उन्होंने न जमीन दिलाई और न ही रकम वापस की। ऋतु गोयल ने पहले पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। सीओ महावन संजीव राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।