फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   A man lost Rs 2.85 lakh after being duped by cyber fraudsters.

Almora News: साइबर ठगों के झांसे में व्यक्ति ने गंवाए 2.85 लाख

Wed, 29 Jul 2026 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 29 Jul 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
A man lost Rs 2.85 lakh after being duped by cyber fraudsters.
अल्मोड़ा। जिले में साइबर ठगी के मामलों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामले में पहचान बदलकर झांसा देने वाले एक शातिर ठग ने एक व्यक्ति को अपनी ठगी का शिकार बनाया है। पीड़ित जमीनीवार द्वाराहाट निवासी देवेंद्र सिंह से जालसाज ने छलपूर्वक 2,85,029 की रकम ऐंठ ली। पीड़ित की शिकायत पर सबसे पहले साइबर थाना जिला देहरादून में 22 जुलाई को ई-जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए केस को अग्रिम कार्रवाई के लिए कोतवाली द्वाराहाट स्थानांतरित कर दिया गया है। द्वाराहाट पुलिस ने वित्तीय धोखाधड़ी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ बलवंत रावत ने बताया कि आरोपी के बैंक खातों और कॉल डिटेल्स को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed