फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Route diversion in the Udham Singh Nagar district in view of Kanwar Yatra

ऊधमसिंह नगर: कांवड़ यात्रा के मद्देनजर जिले में रूट डायवर्जन, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक जारी रहेगा प्लान

Wed, 29 Jul 2026 06:57 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर Published by: Heera Updated Wed, 29 Jul 2026 06:57 AM IST
सार

कांवड़ यात्रा के मद्देनजर ऊधमसिंह नगर जिले में ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया है। 30 जुलाई से 11 अगस्त तक जिले में कई जगहों पर रूट डायवर्जन रहेगा।

विज्ञापन
Route diversion in the Udham Singh Nagar district in view of Kanwar Yatra
ट्रैफिक एडवाइजरी - फोटो : एक्स

विस्तार

पुलिस ने श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के मद्देनजर ऊधमसिंह नगर जिले में ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया है। 30 जुलाई से 11 अगस्त तक जिले में कई जगहों पर रूट डायवर्जन रहेगा। एसएसपी अजय गणपति ने लोगों से अपील की है कि घर से निकलने से पहले रूट प्लान देख लें। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है। खास बात ये है कि दूध, गैस, फल-सब्जी एवं पेट्रोलियम पदार्थों से संबंधित आवश्यक सेवा के वाहन सामान्य रूप से संचालित होंगे।

विज्ञापन


मुख्य डायवर्जन व्यवस्था (रुद्रपुर क्षेत्र)

  1. दिल्ली, मुरादाबाद, रामपुर व बिलासपुर से आकर काशीपुर, हरिद्वार, नैनीताल, सितारगंज, किच्छा व सिडकुल जाने वाले वाले भारी वाहन रामपुर बॉर्डर से रिंग रोड का उपयोग करेंगे।
  2. विज्ञापन
  3. काशीपुर व हरिद्वार से आकर नैनीताल, किच्छा, बिलासपुर और रामपुर जाने वाले भारी वाहन एमेनिटी स्कूल फ्लाईओवर से रिंग रोड का उपयोग करेंगे।
  4. खटीमा व सितारगंज से आने वाले भारी वाहन राधा स्वामी सत्संग (किच्छा रोड) से रिंग रोड के होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
  5. नैनीताल व हल्द्वानी से आने वाले भारी वाहन पार्ले चौक (सिडकुल) से रिंग रोड का उपयोग करेंगे।
 

विशेष व्यवस्था आठ अगस्त से 11 अगस्त तक

सभी प्रकार के वाहनों को रामपुर बॉर्डर, एमेनिटी स्कूल, राधा स्वामी सत्संग एवं पार्ले चौक से रिंग रोड के माध्यम से डायवर्ट किया जाएगा।

इन स्थानों पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

  1. एसएच हॉस्पिटल सितारगंज, पुलभट्टा, दरऊ चौक व लालपुर, डिबडिबा, कीरतपुर मोड़ व रामपुर बॉर्डर रुद्रपुर, छतरपुर मोड़ पंतनगर,
  2. महतोष मोड़ व मोतियापुर मोड़ गदरपुर, स्वार बॉर्डर दोराहा और बरहैनी बाजपुर, लोहियापुल पैंगा आईटीआई क्षेत्र, प्रतापपुर चौकी काशीपुर, सूर्या बॉर्डर कुंडा, धर्मपुर बॉर्डर व नादेही बॉर्डर जसपुर।
  3. विज्ञापन
    विज्ञापन

 

काशीपुर सेक्टर में ये रहेगी व्यवस्था
  1. धामपुर-बिजनौर से आने वाले भारी वाहन नादेही व धर्मपुर बॉर्डर से आगे प्रतिबंधित रहेंगे।
  2. ठाकुरद्वारा से आने वाले भारी वाहन सूर्या चौकी से आगे नहीं जा सकेंगे।
  3. मुरादाबाद-टांडा से आने वाले भारी वाहन पैंगा चौकी से आगे प्रतिबंधित रहेंगे।
  4. दड़ियाल से आने वाले भारी वाहन लोहियापुल से आगे नहीं जाएंगे।
  5. रामनगर से आने वाले भारी वाहन प्रतापपुर चौकी से आगे प्रतिबंधित रहेंगे।
  6. हल्द्वानी-बाजपुर मार्ग से आने वाले भारी वाहन बरहैनी चौकी से आगे नहीं जाएंगे।
  7. मोतियापुरा से गदरपुर की ओर आने वाले भारी वाहन मोतीपुरा मसीत से आगे प्रतिबंधित रहेंगे।
  8. नवाबगंज से गदरपुर की ओर आने वाले भारी वाहन महतोष मोड़ से आगे प्रतिबंधित रहेंगे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed