{"_id":"69cd5e7a5108c1dabe043876","slug":"camera-traps-and-cages-were-installed-and-two-patrol-teams-were-formed-almora-news-c-232-1-shld1002-141613-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: कैमरा ट्रैप और पिंजरा लगाया, दो गश्ती टीमों का किया गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: कैमरा ट्रैप और पिंजरा लगाया, दो गश्ती टीमों का किया गठन
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 01 Apr 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से सटे मोहान रेंज के तड़म (बेलम) गांव में एक बुजुर्ग को बाघ के मारने से दहशत बनी हुई है। वन विभाग ने दो गश्ती टीमों का गठन कर दिया है। टीम ट्रेंक्युलाइज गन के साथ क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है।
तड़म (बेलम) गांव के खीम सिंह (60) मंगलवार की सुबह करीब सात बजे लकड़ी लेने घर से जंगल की ओर निकले लेकिन वापस नहीं लौटे। पत्नी ने गांव वालों को साथ लेकर खोजबीन शुरू कर दी। घर से थोड़ी ही दूरी पर एक ग्रामीण को खून के कुछ धब्बे दिखाई दिए। तलाशी के दौरान घर से करीब एक किमी दूर घने जंगल में खीम सिंह का क्षत-विक्षप्त हालत में शव बरामद हुआ। घटना के बाद बाघ को ट्रैप करने के लिए कैमरा ट्रैप लगाए गए हैं। साथ पिंजरा भी लगाया गया है। वन विभाग की ओर से ग्रामीणों के साथ वार्ता कर उन्हें अकेले जंगल नहीं जाने और रात्रि में घर से बाहर ना निकलने की सलाह दी गई है। इधर, मोहान रेंज के वन क्षेत्राधिकारी गंगा शरण ने बताया कि पीड़ित परिवार को 10 लाख के मुआवजे का चेक देना है। बुधवार को ढाई लाख रुपये की धनराशि का चेक दे दिया है। बाकी धनराशि का चेक जल्द ही दे दिया जाएगा। एहतियात के तौर पर ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। हमलावर बाघ था या तेंदुआ इसकी पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी।
Trending Videos