सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   CHC Devyal has no physician, patients are running 50 km

Almora News: सीएचसी देवायल में फिजिशियन नहीं, मरीज लगा रहे 50 किमी की दौड़

संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 05 Apr 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
CHC Devyal has no physician, patients are running 50 km
विज्ञापन
अल्मोड़ा/मौलेखाल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवायल सल्ट में फिजिशियन का पद रिक्त है। इस कारण उपचार को आने वाले मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ती है। डॉक्टर के अभाव में मरीजों को 50 किमी दूर हायर सेंटर रामनगर रेफर कर दिया जाता है।
Trending Videos


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवायल में शशिखाल, मौलेखाल, कालीगांव, चांच, पिपना, भ्याड़ी, घचकोट, नैकणा, पैसिया, खदेरागांव, हिनौला, किचार, डंगूला, खुमा, कुन्हील, बांगीधार सहित कई गांवों के मरीज स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराने आते हैं। अस्पताल में लंबे समय से फिजिशियन का पद रिक्त हैं। इस कारण मरीजों को उपचार नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में आने वाले मरीजों को किमी 50 दूर रामनगर रेफर कर दिया जाता है। कई बार गंभीर मरीज रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं। स्थानीय लोग अस्पताल में फिजिशियन के रिक्त पद पर तैनाती करने की मांग करते आ रहे हैं लेकिन रिक्त पद भरा नहीं गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी के तमाम दावे कर रही है लेकिन यहां अस्पताल में फिजिशियन तक नहीं है। इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ता है।

-----------

अस्पताल में चिकित्सक के रिक्त पद की सूचना निदेशालय को भेजी गई है। नियुक्ति शासन स्तर से होती है। उपलब्ध संसाधनों से मरीजों को सुविधा दी जा रही है।

डॉ. प्रवीण कुमार, सीएमओ अल्मोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed