सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Demand to allow use of domestic cylinders

Almora News: घरेलू सिलिंडरों को उपयोग में लाने की अनुमति देने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 17 Mar 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Demand to allow use of domestic cylinders
विज्ञापन
अल्मोड़ा। व्यावसायिक सिलिंडर नहीं मिलने से होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालन करने वाले व्यापारियों के सामने रोजी रोटी का गंभीर संकट पैदा हो गया है। व्यापारियों ने व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति बहाल नहीं होने तक वैकल्पिक रूप से घरेलू सिलिंडर का उपयोग करने की अनुमति प्रदान करने की मांग की। इस संबंध में व्यापार मंडल ने होटल व्यवसायियों के साथ मिलकर डीएम को ज्ञापन सौंपा।
Trending Videos

प्रांतीय उद्योग जिला व्यापार मंडल और नगर व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने होटल व्यापारियों की समस्या बताते हुए कहा कि व्यावसायिक सिलिंडर के न मिलने से रेस्टोरेंट एवं होटल व्यवसाय अत्यंत प्रभावित हा रहा है। अनेक प्रतिष्ठान बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं। ऐसी आपातकालीन स्थिति में खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से होटलों, रेस्टोरेंट में छापेमारी की जा रही है। इससे व्यापारियों में भय एवं असमंजस स्थिति पैदा हो गई है। कहा जब तक व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति बहाल नहीं होती तब तक व्यापारियों को वैकल्पिक रूप से घरेलू सिलिंडर का उपयोग करने की अनुमति दी जाए। ज्ञापन देने वालों में जिला व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुशील साह, जिला महामंत्री भैरव गोस्वामी, सयुंक्त महामंत्री दिनेश मठपाल, जिला संरक्षक संजीव गुप्ता, जिला मंत्री राकेश तिवारी, जिला मंत्री अशोक गोस्वामी, नगर सचिव वकुल साह, नगर सहसचिव अश्विन नेगी, होटल व्यवसायी अजीत कार्की, हरविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed