सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Drinking water supply disrupted due to power failure, 4000 people troubled

Almora News: बिजली फाॅल्ट से पेयजल आपूर्ति ठप, 4000 आबादी परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Drinking water supply disrupted due to power failure, 4000 people troubled
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नगर क्षेत्र में रविवार को देवीढूंगा पंपिंग योजना ठप रहने से करीब चार हजार की आबादी को भारी जल संकट का सामना करना पड़ा। जंगल क्षेत्र में विद्युत लाइन पर पेड़ की टहनी गिरने से फाॅल्ट आ गया, जिससे पंपिंग बाधित हो गई। सुबह नलों में पानी न आने से कई परिवारों को दैनिक जरूरतों के लिए प्राकृतिक जल स्रोतों की ओर रुख करना पड़ा, जहां पानी भरने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।
Trending Videos

सूचना मिलने पर विद्युत विभाग की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद लाइन दुरुस्त की, जिसके बाद आपूर्ति बहाली की प्रक्रिया शुरू हो सकी। स्थानीय नागरिक दीपक सिंह, सूरज कुमार और गोविंद बिष्ट सहित अन्य लोगों ने विभाग से वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि गर्मी के मौसम में ऐसी समस्याओं की पुनरावृत्ति न हो। स्थानीय नागरिकों ने विभाग से मांग की है कि पुनरावृत्ति रोकने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। दीपक सिंह, सूरज कुमार, जगदीश उपाध्याय, भूपेंद्र सिंह, गोविंद बिष्ट, दीपक नेगी आदि लोगों का कहना है कि गर्मी के मौसम में इस तरह की लापरवाही गंभीर संकट खड़ा कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
जंगल क्षेत्र में विद्युत लाइन में फाल्ट आ गया था। इससे पंपिंग प्रभावित हुई। विद्युत आपूर्ति बहाल होते ही पंप चालू कर दिया गया है। सोमवार को जलापूर्ति की जाएगी। भविष्य में इस प्रकार की समस्या से बचने के लिए संबंधित विभाग से समन्वय कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
-पूरन सिंह फर्त्याल, पंप ऑपरेटर, छावनी परिषद रानीखेत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed