सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The streets of Almora will now be illuminated with tricolor streetlights at night.

Almora News: अल्मोड़ा की सड़कें अब रात में तिरंगा स्ट्रीट लाइट की रोशनी से जगमगाएंगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
The streets of Almora will now be illuminated with tricolor streetlights at night.
विज्ञापन

Trending Videos
अल्मोड़ा। सांस्कृतिक नगरी में अब रात के समय सड़कें तिरंगा स्ट्रीट लाइट की रोशनी से जगमगाएंगी। नगर निगम ने शहर की खूबसूरती पर चार चांद लगाने और पर्यटकों को लुभाने के लिए यह अनूठी पहल की है। योजना के तहत नगर की मुख्य सड़कों पर 700 तिरंगा स्ट्रीट लाइट स्थापित की जाएंगी।
पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए सड़कों को देशभक्ति के रंगों से रोशन करने के लिए योजना बनाई गई है। पहले चरण में माल रोड पर करबला से पांडेखोला तक पांच लाख रुपये से 200 तिरंगा लाइट स्थापित की जाएंगी। योजना के तहत नगर निगम विभागीय मद से कुल 700 स्ट्रीट लाइट लगवाएगा। इससे नगर में पहुंचने वाले पर्यटकों का स्वागत तिरंगे के रंगों की रोशनी के बीच होगा। तिरंगा थीम न केवल शहर की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत बनाएगी बल्कि यह रात में सैर को निकलने वाले पर्यटकों के लिए भी एक अलग अनुभव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
दो साल की होगी वारंटी
निगम के मुताबिक एक तिरंगा स्ट्रीट लाइट की कीमत करीब 2,500 रुपये है। कंपनी खुद चिह्नित स्थानों पर इन लाइटों को लगाएगी। हर स्ट्रीट लाइट की दो साल की वारंटी होगी। अगर कोई लाइट खराब होती है तो उसको बदलने की जिम्मेदारी कंपनी की होगी।
------------
वन्यजीवों के आबादी में आने पर लगेगी रोक
माल रोड पर कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइट नहीं लगी है। ऐसे में रात्रि में आवाजाही के दौरान लोगों को वन्यजीवों के हमले का खतरा बना रहता है। तिरंगा स्ट्रीट लाइट लगने से अंधेरी सड़कें रंग बिरंगी रोशनी से रोशन होंगी। इससे वन्यजीवों के आबादी में पहुंचने पर भी रोक लगेगी।
---------------
कोट
नगर की मुख्य सड़कों पर 700 तिरंगा स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना है। प्रथम चरण में 200 लाइट स्थापित की जाएंगी। लाइट लगाने का कार्य शुरू हो चुका है। योजना का उद्देश्य प्रकृति का आनंद लेने यहां पहुंचने वाले पर्यटकों को आकर्षित करना है। - लक्ष्मण सिंह, सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम अल्मोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed