{"_id":"6a6f8b6f57e4cd15f6075017","slug":"fire-breaks-out-in-upreti-khola-house-goods-worth-lakhs-reduced-to-ashes-almora-news-c-232-1-alm1015-146850-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: उप्रेती खोला में मकान लगी आग, लाखों का सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: उप्रेती खोला में मकान लगी आग, लाखों का सामान राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। नगर के नंदा देवी और धारानौला के मध्य में स्थित उप्रेती खोला मोहल्ले में रविवार तड़के एक मकान की तीसरी मंजिल में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना के समय कमरे में मौजूद एक पालतू बिल्ली की दम घुटने से मौत हो गई। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे आसपास के घनी आबादी वाले मकानों को बड़ा नुकसान होने से बचाया जा सका।
मकान मालिक नवनीत जोशी पुत्र मोहन जोशी रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे अपने पालतू कुत्तों को घुमाने बाहर गए थे। इसी दौरान पड़ोसियों ने मकान की पहली मंजिल में रहने वाले उनके भाई दीपक जोशी को फोन कर घर से धुआं उठने की सूचना दी। सूचना मिलते ही वह घर की तीसरी मंजिल में पहुंचे तो वहां आग भड़क चुकी थी। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सभी ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। तब तक फायर सर्विस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग से इनवर्टर, फ्रिज, पंखा सहित अन्य घरेलू सामान जल गया। मकान मालिक के अनुसार घटना में करीब चार से पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। मौके पर फायर सर्विस की टीम में विपिन बडोला, प्रेम सिंह, धीरेंद्र सिंह, रवि आर्या तथा मनीषा गोस्वामी शामिल रहे।
सिलिंडर फटता तो अन्य मकान भी हो जाते स्वाहा
उप्रेती खोला के जिस मकान में आग लगी थी उससे अन्य मकान भी लगे हैं। मकान के अंदर गैस सिलिंडर भी रखा हुआ था। आग लगने के दौरान गैस सिलिंडर फटता तो आस पास के अन्य मकान भी आग की चपेट में आ जाते। लोगों की तत्परता से सिलिंडर फटने से बच गया और एक बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
संकरी गली बनी फायर सर्विस के लिए मुसीबत
नगर के विभिन्न वार्डों के मोहल्लों की गलियां इतनी संकरी हैं कि आग जैसी आपदा आने पर वह फायर सर्विस के लिए मुसीबत बनी हुई है।