{"_id":"69ee4c286d2f8dbab00973bc","slug":"forest-fire-breaks-out-near-maruti-showroom-fire-brigade-brings-it-under-control-almora-news-c-232-1-alm1019-142655-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: मारुति शोरूम के पास जंगल में लगी आग, फायर टीम ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: मारुति शोरूम के पास जंगल में लगी आग, फायर टीम ने पाया काबू
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
रानीखेत (अल्मोड़ा)। गनियाद्योली स्थित मारुति शोरूम के पास शनिवार देर शाम जंगल में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन रानीखेत की टीम तत्काल वाहन के साथ मौके पर पहुंची। देखा गया कि आग तेजी से जंगल में फैल रही थी। फायर यूनिट ने होजरील और मॉनिटर ब्रांच की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
टीम ने समय रहते आग को पूरी तरह बुझाकर उसे आगे बढ़ने से रोक दिया जिससे आसपास के क्षेत्र में बड़ा नुकसान टल गया। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रानीखेत गणेश चंद्र ने बताया कि समय पर सूचना मिलने और त्वरित कार्रवाई से आग को फैलने से रोक लिया गया। उन्होंने लोगों से अपील की कि जंगलों में आग लगने की घटनाओं से बचाव के लिए सतर्कता बरतें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X