{"_id":"69f0f69a2b3511724d073192","slug":"the-world-of-birds-will-now-be-seen-in-3d-almora-news-c-232-1-alm1019-142722-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अब थ्रीडी में दिखेगी पक्षियों की दुनिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अब थ्रीडी में दिखेगी पक्षियों की दुनिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। जिले की शांत वादियों में बसे सोनी बिनसर में पर्यटक जल्द ही पक्षियों से करीब से रूबरू हो पाएंगे। सोनी–बिनसर जंगल क्षेत्र में प्रस्तावित पक्षी व्याख्या केंद्र की योजना धरातल पर उतरने वाली है। इसके लिए करीब 1.5 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी गई है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। यह परियोजना इकोटूरिज्म को बढ़ावा देने और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने में अहम मानी जा रही है।
सोनी बिनसर में हर वर्ष काफी संख्या में पर्यटक पहाड़ की प्राकृतिक सुंदरता को निहारने पहुंचते हैं। वन विभाग ने यहां पर्यटकों को लुभाने के लिए इंटरप्रिटेशन सेंटर स्थापित करने की योजना बनाई है। योजना के अस्तित्व में आने पर पर्यटक सेंटर में थ्रीडी वीडियो के माध्यम से पंछियों की प्रजातियों और उनका इतिहास जान सकेंगे।
योजना के तहत केंद्र में एलईडी डिस्प्ले, प्राकृतिक पथ (नेचर ट्रेल) और दुर्लभ हिमालयी पक्षियों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही स्थानीय युवाओं को प्रकृति गाइड के रूप में प्रशिक्षित करने की भी योजना है जिससे उन्हें रोजगार मिल सके। इस पहल से सोनी, बिनसर और भतरौंजखान क्षेत्र को जोड़ते हुए एक इकोटूरिज्म सर्किट विकसित किया जाएगा जो पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान बनाएगा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस केंद्र के बनने से क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। उन्होंने सरकार से योजना को जल्द स्वीकृति देकर कार्य शुरू करने की मांग की है।
धार्मिक पर्यटन को भी मिलेगा बढ़ावा
केंद्र के शुरू होने से न केवल प्राकृतिक पर्यटन मजबूत होगा बल्कि बिनसर क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। यहां स्थित बिनसर महादेव मंदिर में सालभर श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में पर्यटकों को प्राकृतिक सुंदरता के साथ आध्यात्मिक अनुभव भी मिलेगा जिससे क्षेत्र का समग्र विकास संभव हो सकेगा।
कोट-
यह योजना क्षेत्र में इकोटूरिज्म को बढ़ावा देने के साथ ही स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी खोलेगी। सेंटर का विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया गया है और स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
-तापस मिश्रा, वन क्षेत्राधिकारी, वन विभाग रानीखेत
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X