सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Gold prices spoil the wedding season market, jewelers disappointed

Almora News: सोने की कीमतों ने बिगाड़ा शादी सीजन का बाजार, ज्वैलर्स मायूस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Gold prices spoil the wedding season market, jewelers disappointed
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा। शादी सीजन के बीच सोने के बढ़ते दामों ने बाजार की रौनक फीकी कर दी है। आभूषणों की खरीदारी में आई कमी से ज्वैलर्स निराश हैं। लगातार बढ़ती कीमतों के चलते आम खरीदार सोने से दूरी बना रहे हैं जिससे बाजार में मांग कमजोर पड़ गई है।
Trending Videos

सोना इन दिनों अपने उच्च स्तर पर पहुंच गया है। जिसका सीधा असर शादी-ब्याह की तैयारियों पर पड़ रहा है। ज्वैलर्स का कहना है कि अब केवल वही लोग दुकान तक पहुंच रहे हैं जिनके लिए खरीदारी करना मजबूरी है। परंपरानुसार शादी के लिए मंगलसूत्र, अंगूठी, कनफूल और नथ जैसे आभूषण जरूरी माने जाते हैं। लेकिन महंगाई के चलते इनमें भी कटौती करनी पड़ रही है। पहले जहां लोग दो से पांच तोले तक का मंगलसूत्र बनवाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अब आधे तोले में ही काम चलाया जा रहा है। अन्य आभूषणों में भी यही स्थिति देखने को मिल रही है। शौकिया तौर पर चेन या माला खरीदने वाले ग्राहकों ने तो महंगे दामों के कारण बाजार से दूरी बना ली है। ज्वैलर्स के अनुसार सोने की कीमतों में तेजी का असर सीधे उनके व्यापार पर पड़ा है। शादी का सीजन होने के बावजूद बाजार में अपेक्षित भीड़ नहीं दिख रही, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है।

सोने के दाम बढ़ने के बाद से व्यापार घट गया है। अब वही लोग सोने के जेवर बनाने आ रहे जिनके घर में शादी होने के कारण मजबूरी है। वह भी कम मात्रा में आभूषण बनवा रहे हैं। इससे व्यापार आधा हो गया है।
- जगदीश वर्मा, भवानी ज्वैलर्स, लाला बाजार अल्मोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed