{"_id":"6a2274fe5b5893d8fa0a75a1","slug":"husband-beats-wife-to-death-with-a-stick-accused-absconding-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा के सल्ट में सनसनी: पति ने डंडे से पीट-पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी मौके से फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा के सल्ट में सनसनी: पति ने डंडे से पीट-पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी मौके से फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
Published by: गायत्री जोशी
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:34 PM IST
विज्ञापन
सार
अल्मोड़ा के सल्ट क्षेत्र की खुमाड़ ग्रामसभा में सनसनी खेज मामला सामना आया है। घरेलू विवाद में डंडे से पीट-पीटकर पति ने पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी मौके से फरार है।
पुलिस
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अल्मोड़ा जिले के सल्ट ब्लॉक की खुमाड़ ग्रामसभा में गुरुवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार लगभग 25 वर्षीय महिला की उसके पति ने कथित रूप से डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
Trending Videos
सूचना मिलने पर सल्ट थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह पुलिस टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। शुक्रवार को सुबह रानीखेत से क्षेत्राधिकारी (सीओ) भी मौके पर पहुंचे। तहसीलदार आबिद अली ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा भरने की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेजने की तैयारी की जा रही है। मामले की जांच जारी है।