{"_id":"6a22a2e3e27925739f091605","slug":"sambhal-bulldozer-action-mazar-built-on-government-land-construction-was-ongoing-heavy-police-deployed-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल में चला बुलडोजर: सरकारी जमीन पर तैयार कर दी मजार, लगातार हो रहा था निर्माण, भारी पुलिस बल तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल में चला बुलडोजर: सरकारी जमीन पर तैयार कर दी मजार, लगातार हो रहा था निर्माण, भारी पुलिस बल तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी, बबराला
Published by: Vimal Sharma
Updated Fri, 05 Jun 2026 03:50 PM IST
विज्ञापन
सार
संभल जिले के बाघऊ गांव में सरकारी भूमि पर बने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में चार थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर बुलडोजर से मजार को ध्वस्त कराया गया। प्रशासन ने इसे सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के अभियान का हिस्सा बताया है।
संभल में तोड़ी गई मजार
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बबराला थाना क्षेत्र के गांव बाघऊ में सरकारी भूमि पर बने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने शुक्रवार को बुलडोजर कार्रवाई की। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई, एसडीएम गुन्नौर विकास चंद्र तथा चार थानों की पुलिस फोर्स की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से मजार को ध्वस्त करा दिया गया।
कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती की गई थी। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए जिले में अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी क्रम में राजस्व अभिलेखों की जांच के बाद बाघऊ गांव में सरकारी भूमि पर बने निर्माण को हटाने की कार्रवाई की गई। खेडेश्वर शिव मंदिर के महंत रामगिरी ने बताया कि संबंधित स्थान पर करीब दस वर्ष पूर्व मजार का निर्माण शुरू हुआ था।
Trending Videos
उनके अनुसार शुरुआत में वहां कुछ ईंटें रखी गई थीं लेकिन समय के साथ निर्माण का दायरा बढ़ता गया। उनका कहना है कि कुछ वर्ष पूर्व निर्माण पर लिंटर भी डाल दिया गया था और धीरे-धीरे सरकारी भूमि पर कब्जा बढ़ाया जाता रहा।
प्रशासन ने कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र की निगरानी की और सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल को अलर्ट रखा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि सरकारी जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।